फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: 'एनिमल' की रिलीज से पहले बॉबी देओल से हो गई एक भूल! वायरल वीडियो देखकर भड़क गए नेटिजन्स

Sun, 26 Nov 2023 10:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 26 Nov 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol Animal Actor trolled For Visiting Delhi Bangla Sahib Gurudwara In open button Shirt viral video
बॉबी देओल - फोटो : social media

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का दर्शकों के बीच जबर्दस्त बज बना हुआ है। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। 'एनिमल' के ट्रेलर से लेकर इसकी स्टार कास्ट तक की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में अपने अभिनय से जितना प्रभावित रणबीर ने किया उतनी ही तारीफ बॉबी देओल की भी हो रही है। रणबीर कपूर के सामने एक दमदार विलेन के रूप में नजर आने वाले बॉबी देओल आज लाइमलाइट में हैं। लेकिन इस बार वजह अभिनेता का एक वायरल वीडियो है, जिसमें उन्हें गुरुद्वारे में एक ऐसी शर्ट पहने देखा जा रहा है जिसके बटन खुले हैं। ऐसे में इस वीडियो के लिए बॉबी देओल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।    

Bobby Deol Animal Actor trolled For Visiting Delhi Bangla Sahib Gurudwara In open button Shirt viral video
रणबीर कपूर, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इसका जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। रणबीर कपूर से लेकर रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल तक सभी इसे अलग-अलग इवेंट्स में प्रमोट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च के बाद बॉबी देओल, रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा आशीर्वाद लेने के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारे गए थे। हालांकि, गुरुद्वारे में जाते हुए अभिनेता की एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पहनी गई शर्ट के कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, बॉबी की शर्ट के बटन खुले हुए थे, जो नेटिजन्स को पसंद नहीं आया। 
Filmfare OTT Awards 2023: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में दिखा 'जुबली' का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Bobby Deol Animal Actor trolled For Visiting Delhi Bangla Sahib Gurudwara In open button Shirt viral video
एनिमल - फोटो : Social media

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'बॉबी देओल से एक सवाल कि क्या आप इसी तरह पीएम या सीएम या अंबानी अडानी से मिलने जाएंगे, यहां आप गुरु घर जा रहे हैं.. कुछ सम्मान करें बटन बंद करें।' कई नेटिजन्स ने गुरुद्वारे में कुर्ता पहनने के लिए रणबीर की सराहना की। जहां बाकी लोगों ने बॉबी देओल की आलोचना की, वहीं एक यूजर ने लिखा, 'गुरुद्वारे के सेवादार और अधिकारियों ने उन्हें बटन बंद करने के लिए क्यों नहीं कहा? जब भी कोई सामान्य व्यक्ति वहां जाता है तो वे लंबे दिशा निर्देश तय करते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Animal Actor trolled For Visiting Delhi Bangla Sahib Gurudwara In open button Shirt viral video
बॉबी देओल (एनिमल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक अन्य यूजर ने कहा, 'आपने एक शानदार प्वाइंट उठाया!!' इसके साथ ही एक यूजर को कमेंट करते देखा गया, 'अहंकारी.. क्या शर्म की बात है!!' बॉबी देओल, रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा के साथ-साथ निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और शिव चानना को भी गुरुद्वारा में स्पॉट किया गया था। तारीफों के बीच बॉबी देओल के इस वीडियो ने लोगों के बीच गुस्सा पैदा कर दिया है। 
Raj Kumar Kohli Prayer Meet: राजकुमार कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचे दिग्गज कलाकार, अरमान को दी सांत्वना

विज्ञापन
Bobby Deol Animal Actor trolled For Visiting Delhi Bangla Sahib Gurudwara In open button Shirt viral video
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'एनिमल' की बात करें तो यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी हिंदी फिल्म है। 'एनिमल' के पिता और बेटे की कहानी है, जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होने वाली है। 
Tiger 3 Day 14 BO Collection: सिर्फ चार मिनट में समझिए ‘टाइगर 3’ हिट रही या फ्लॉप, 14वें दिन ही हांफ गया टाइगर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed