{"_id":"5a6c26454f1c1b4f588b4e83","slug":"bobby-deol-birthday-today-and-work-in-upcoming-film-race-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 साल के हुए बॉबी देओल, 'बरसात' नहीं ये थी पहली फिल्म, अब इस बड़ी फिल्म से करेंगे कमबैक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
50 साल के हुए बॉबी देओल, 'बरसात' नहीं ये थी पहली फिल्म, अब इस बड़ी फिल्म से करेंगे कमबैक
Sat, 27 Jan 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deol Family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले बॉबी देओल आज यानि कि 27 जनवरी को 50 साल के हो गए हैं। बॉबी का जन्म 1967 में मुंबई में हुआ था। बॉबी देओल एक्टर धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से जन्मे बेटे हैं।
2 of 5
Booby with Maa
बरसात, सोल्जर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाले बॉबी देओल 90 के दशक में टॉप हीरो में शुमार थे। लेकिन देखते ही देखते उनका फिल्मी करियर अर्श से फर्श पर जा गिरा। फिल्म इंडस्ट्री में ये नौबत आ गई कि बॉबी को काम मिलना ही बंद हो गया और वे इस गम में शराब के आदी हो गए।
3 of 5
Bobby Deol
वहीं, बॉबी के फ्लॉप होते करियर को देख बड़े भाई सनी देओल की आंखों में आसूं आ गए। बॉबी शराब के इतने आदी हो गए कि उनकी पत्नी ने ही उन्हें घर से निकाल दिया था। अगर बॉबी के शरीर को देखा जाए तो वे बेहद कमजोर हो गए हैं। लेकिन ऐसे हालातों के बाद भी बॉबी अपने पापा धमेंद्र और मां प्रकाश का साथ कभी नहीं छोड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bobby With Wife Tanya
बॉबी को सोशल मीडिया पर अकसर देखा जाता है कि वे अपनी मां और पिता के साथ फोटो शेयर करते दिखाई देते हैं। बता दें कि बॉबी रेस फिल्म की तीसरी सीरीज से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। बॉबी ने इस फिल्म के लिए अपने लुक और फिटनेस पर काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
5 of 5
Dharmendra and Bobby
बॉबी अपनी आखिरी फिल्म "पोस्टर ब्वॉय' में अपने भाई सनी के साथ दिखाई दिए थे। ये फिल्म एक्टर से डायरेक्टर बने श्रेयास तलपड़े ने डायरेक्ट की थी। फिल्म मर्दों की नसबंदी पर आधारित थी। लेकिन यहां भी बॉबी की किस्मत एक बार फिर खराब निकली और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। बता दें कि बॉबी एक फिल्म में बाल कलाकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। साल 1977 में बॉबी अपने पापा धर्मेंद्र की फिल्म ‘धरम-वीर’ में नजर आ चुके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।