फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवा में इस तरह छुट्टियां बिता रहे हैं बॉबी देओल, आराम करते हुए शेयर की तस्वीर

Fri, 11 Jan 2019 05:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 11 Jan 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol enjoying in Goa shared picture on social media
bobby deol - फोटो : Instagram

4 साल बाद बॉबी देओल ने 'रेस 3' फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक किया था। इस फिल्म में बॉबी को सलमान खान ही लेकर आए थे। फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई। यह फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो लेकिन इस फिल्म के बाद बॉबी की किस्मत खुल गई। बॉबी की झोली में इस वक्त 'हाउसफुल 4' फिल्म है। इस बीच बॉबी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह आराम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Bobby Deol enjoying in Goa shared picture on social media
बॉबी देओल - फोटो : File Photo

इस तस्वीर को बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा - 'हैप्पी गो लकी इन गोवा।' इस तस्वीर से इतना तो साफ हो गया है कि इस वक्त बॉबी देओल गोवा में हैं और यह तस्वीर वही की है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल काफी एक्टिव रहते हैं। इससे पहले बॉबी ने नए साल पर पत्नी तान्या के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy go lucky in #Goa

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

Bobby Deol enjoying in Goa shared picture on social media
Bobby Deol - फोटो : Instagram

हाउसफुल 4 फिल्म से पहले बॉबी की 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पूरा देओल परिवार था। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सनी देओल और धर्मेंद्र लीड रोल में थे। यह फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की तीसरी कड़ी थी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

True love #blessed #wife #love #onlylove #onelove #pure #best #happiness #life #grateful

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol enjoying in Goa shared picture on social media
bobby deol - फोटो : File Photo

आपको बता दें, 'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी बवाल हुआ था। पहले #MeToo कैंपेन की वजह से नाना पाटेकर और साजिद खान को फिल्म से किनारा करना पड़ा तो वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान डांसर्स के साथ छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया था। मामला इतना बढ़ गया था कि 100 से ज्यादा डांसर्स ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Bobby Deol enjoying in Goa shared picture on social media
Bobby Deol - फोटो : File Photo

फिल्म की शूटिंग के दौरान डांसर्स ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग जबरदस्ती सेट पर घुस आए और महिला डांसर्स से छेड़छाड़ करने लगे। इस मामले में दो लोगों का नाम सामने आ रहा है जिसमें से एक आरोपी का नाम पवन शेट्टी बताया गया है। इस घटना के बाद 100 डांसर्स ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। 'हाउसफुल 4' फिल्म में बॉबी देओल के अलावा अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख के अलावा कई और स्टार्स हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed