फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई सनी ने भी नहीं निभाया वादा, नौकरी के लिए बॉबी को आना पड़ा दिल्ली

Thu, 21 Jul 2016 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol Is All Set To Rock Delhi With His New Profession

जब आपका वक्त ठीक ना चल रहा हो, तो एक-एक कर के सब साथ छोड़ देते हैं। बॉबी देओल के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। लंबे समय से बॉबी परेशान हैं। सितारे पिछले काफी समय से बॉबी के पास कोई फिल्म नहीं  है। दूसरे निर्माता तो उनसे मुंह मोड ही रहे हैं, भाई सनी ने भी उनसे बस दिलासा ही दिया। घर बैठे बॉबी करते भी तो क्या? आखिर उन्होंने अपने लिए काम तलाश ही लिया।

बॉबी को नहीं मिला फिल्म में काम, दिल्ली में करेंगे नौकरी!

Bobby Deol Is All Set To Rock Delhi With His New Profession

बॉबी देओल एक ऐसे परिवार से आते हैं, जो बरसों से बॉलीवुड पर राज कर रहा है। उनके पिता धर्मेंद्र ने अपने दम पर फिल्मों में पहचान बनाई और बरसों तक सिनेप्रेमियों के दिल पर राज किया। धर्मंद्र की उम्र ढलने लगी तो बॉबी के बड़े भाई सनी देओल ने धमाकेदार एंट्री मारी। खास बात ये है कि बॉबी सनी से पहले ही बाल-कलाकार के तौर पर फिल्मों में एंट्री पर चुके थे।

बॉबी को नहीं मिला फिल्म में काम, दिल्ली में करेंगे नौकरी!

Bobby Deol Is All Set To Rock Delhi With His New Profession

बॉबी देओल ने फिल्म 'धर्मवीर' में धर्मेंद्र के बेटे का रोल पर्दे पर किया। उनके तेवर देख फिल्मी पंडितों ने बचपन में ही कह दिया कि धर्मेंद्र का बेटा कमाल करेगा। सनी देओल ने भी अपने दम पर अपना एक दर्शके वर्ग बना लिया, सनी जब सफलता के मजे ले रहे थे तो बॉबी ने भी फिल्मों में एंट्री मारी। बॉबी की शुरूआत देख लगता था कि देओल का परिवार का ये सितारा बहुत आगे जाएगा। दोनों भाई (सनी-बॉबी) की फिल्में कमाल कर रही थीं, ये 90 के दशक का ढलान था। आने वाले वक्त से दोनों भाई अंजान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी को नहीं मिला फिल्म में काम, दिल्ली में करेंगे नौकरी!

Bobby Deol Is All Set To Rock Delhi With His New Profession

सनी देओल का करियर तो उनकी उम्र के कारण 2005 के बाद ढलने लगा लेकिन बड़े भाई से भी ज्यादा तेजी से बॉबी फिसल गए। एक के बाद फ्लॉप के कारण निर्माता उनके पास आने से कतराने लगे और हालात ये हो गए कि ना तो उनके पास और ना सनी के पास फिल्में रहीं। अपने ही प्रोड्क्शन में 'यमला पगला दीवाना' का निर्माण किया लेकिन ये फिल्म भी ज्यादा चली नहीं। सनी देओल ने इसी साल खुद को लेकर 'घायल' के सीक्वल बनाया और इससे चर्चाओं में आ गए। सनी ने कहा कि वो बॉबी के करियर की भी सोच रहे हैं तो बॉबी को उम्मीद बधीं लेकिन सनी अपने बेटे को लेकर बिजी हो गए तो बॉबी को अपने लिए काम ढूंढना ही पड़ता सो बॉबी आ पहुंचे दिल्ली।

विज्ञापन

बॉबी को नहीं मिला फिल्म में काम, दिल्ली में करेंगे नौकरी!

Bobby Deol Is All Set To Rock Delhi With His New Profession
बॉबी देओल अब डीजे का काम करेंगे। जी हां, वही डिस्क जॉकी बनेंगे बॉबी। वो दिल्ली के एक क्लब में गाने बजाएंगे। नाचते लोगों की फरमाइश पर बॉबी कभी बेस बढ़ाएंगे तो कभी आवाज। उनके पहले शो के बारे में भी पता चल गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed