फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टी में बॉबी ने कबूला-क्यों कटवाई दाढ़ी, किस शर्त पर हुई थी सलमान की रेस-3 में एंट्री

Wed, 30 Jan 2019 07:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 30 Jan 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
Bobby Deol revealed he Cut shave after salman khan speak him before race 3
Bobby Deol - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा में एंग्री यंग बॉय के रूप में मशहूर रहे बॉबी देओल (Bobby Deol) 50 साल के हो गए हैं। उम्र बढ़ने के साथ उनके भीतर का गुस्सा कम हुआ है और गुरूर भी है। बॉबी अब लोगों के पास जाकर काम मांगने में भी नहीं हिचकिचाते हैं। बर्थ पार्टी में करियर को लेकर बात चली तो बॉबी (Bobby Deol) ने जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 
Bobby Deol revealed he Cut shave after salman khan speak him before race 3
Bobby Deol - फोटो : file photo
बॉबी (Bobby Deol) बोले, पहले क्या होता था, काम घर पर खुद आता था। अब वैसा नहीं रहा। अब काम जाकर ढूंढना पड़ता है। मैंने जब ये समझा तो मैंने भी लोगों से मिलने लगा। एक बार क्रिकेट खेलते समय सलमान ने पूछा कि ये दाढ़ी क्यों उगा रखी है। हैंडसंम दिखा कर। सलमान ने ही मुझे बताया कि उनका समय ठीक नहीं था तो कैसे उन्होंने सनी भैया और संजय दत्त से काम मांगा। 
Bobby Deol revealed he Cut shave after salman khan speak him before race 3
race 3 - फोटो : file photo
मैंने भी सलमान से काम मांग लिया और इस तरह मुझे रेस 3 मिली। बस उनकी शर्त यही थी कि मुझे फिल्म में शर्ट उतारनी होगी। पिता धर्मेंद्र के बारे में बॉबी कहते हैं, मेरे पापा ही मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से ही हूं। इन दिनों मुझे देखकर पापा बहुत खुश होता हैं। कहते हैं, तेरी चाल बदल गई है, एकदम सॉलिड लग रहा है। भैया को भी देखता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol revealed he Cut shave after salman khan speak him before race 3
रेस-3 - फोटो : file photo
भैया सनी पीठ की इतनी पुरानी दिक्कत होने के बाद भी वह मेहनत से कभी पीछे नहीं हटते। अब मुझे समझ आया है कि जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं वह कभी मैदान नहीं छोड़ते। तो जब से मुझे ये फलसफा समझ आया, मैंने फिर से कड़ी मेहनत करनी शुरू की। धर्मजी का बेटा और सनी भैया का भाई होने पर मुझे गर्व है।
विज्ञापन
Bobby Deol revealed he Cut shave after salman khan speak him before race 3
housefull 4 - फोटो : file photo
बॉबी की अगली फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब आगे क्या इरादा है, ये पूछने पर बॉबी बोले,- मुझे लगता है कि मैंने जीना अब ठीक से शुरू किया है। मेरे अंदर अब ऊर्जा का भंडार है। मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं और ये भी सोचता रहता हूं कि ये सब मैंने 10 साल पहले क्यों नहीं किया, लेकिन जीवन में कभी देर नहीं होती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed