हिंदी सिनेमाजगत में कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो खुद तो हिट हैं लेकिन उनके भाई आज भी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जिन्होंने थक हारकर इंडस्ट्री से ही किनारा कर लिया। इनमें सनी देओल से लेकर आमिर खान के भाई का नाम शामिल है। यहां तक कि सलमान खान के भाई का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। जानिए 8 सुपरस्टार्स के भाइयों के बारे में जो फ्लॉप साबित हुए।
ये हैं बॉलीवुड के आठ सुपरस्टार्स के फ्लॉप भाई, कुछ तो अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल-बॉबी देओल
सनी ने 1983 में रोमांटिक फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद जल्द ही अपनी इमेज को तोड़ते हुए पापा धर्मेंद्र की तरह 'एंग्री यंगमैन' बन गए। हालांकि उनके छोटे भाई बॉबी देओल के फिल्मी सफर की शुरुआत ढीली रही थी। बॉबी आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में नजर आए थे लेकिन एक्टिंग और शोहरत के मामले में वह अपने भाई सनी देओल से आज भी कोसों दूर है।
आदित्य चोपड़ा- उदय चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर हैं। आदित्य ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है जिसमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'रब ने बना दी जोड़ी' शामिल हैं। वहीं उनके छोटे भाई आदित्य चोपड़ा की आज तक कोई भी सोलो फिल्म हिट नहीं हुई। यहां तक कि वह लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं।
सलमान-अरबाज
सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से 1988 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। देखते ही देखते सलमान ने बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया कि लोग उन्हें 'भाई' तक कहने लगे। जबकि उनके छोटे भाई अरबाज ने 1996 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले की वजह से एक्टिंग का खुमार उनके सिर से जल्द ही उतर गया।
आमिर खान-फैजल
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान जो भी करते हैं वो परफेक्ट करने में यकीन करते हैं। यह बात उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर नजर आती है। आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था जिसने उन्हें देखते ही देखते बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। वहीं उनके भाई फैजल खान फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाए। फैजल भी लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं।