{"_id":"5bf535a7bdec225e69659245","slug":"bollywood-100-crore-film-from-last-10-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: इस सुपरस्टार ने दी थी पहली 100 करोड़ी फिल्म, जानें 10 साल की ऐसी फिल्मों का लेखा-जोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: इस सुपरस्टार ने दी थी पहली 100 करोड़ी फिल्म, जानें 10 साल की ऐसी फिल्मों का लेखा-जोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' की खूब चर्चा हो रही है । लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि दोनों में कौन सी फिल्म ज्यादा कारोबार करेग । ये साल हिंदी सिनेमा के लिए पिछले एक दशक का सबसे कामयाब साल रहा है। साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट रही 'स्त्री'। स्त्री को मिलाकर इस साल 11 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी हैं।
टॉयलेट एक प्रेम कथा
साल 2018 में अब तक 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी फिल्में हैं 'पद्मावत', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'रेड', 'बागी-2', 'रेस-3', 'राज़ी', 'संजू', 'गोल्ड', 'स्त्री', 'बधाई हो' और 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान'। बात करें इससे पहले की तो 2017 में 8 फिल्मों यानी 'रईस', 'जॉली एलएलबी 2', 'बदरीनाथ की दुल्हनिया', 'ट्यूबलाइट', 'जुड़वा 2', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'गोलमाल अगेन' और 'टाइगर ज़िंदा है' ने 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया।
Bajrangi Bhaijaan
साल 2016 में 8 फिल्मों ने 100 करोड़ कमाए और इनके नाम हैं - 'एयरलिफ्ट', 'हाउसफुल 3', 'सुल्तान', 'रुस्तम', 'एम एस धोनी', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'शिवाय' और 'दंगल' । वहीं साल 2015 में 100 करोड़ से ऊपर कमाने वाली फिल्में रहीं- 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'ए बी सी डी 2', 'बजरंगी भाईजान', 'प्रेम रतन धन पायो', 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले'।
विज्ञापन
विज्ञापन
HAPPY NEW YEAR
साल 2014 में भी 8 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज़्यादा का बिजनेस किया और इस साल की 100 करोड़ी फिल्में रहीं - 'जय हो', '2 स्टेट्स', 'हॉलीडे', 'सिंघम रिटर्न्स', 'किक', 'बैंग बैंग', 'हैप्पी न्यू ईयर', और 'पीके'। साल 2013 में 6 फिल्मों यानी 'ये जवानी है दीवानी', 'भाग मिल्खा भाग', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'कृष 3', 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' और 'धूम 3' ने 100 करोड़ या उससे ज़्यादा कमाए।
विज्ञापन
Ra One
साल 2012 में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में रहीं 'अग्निपथ', 'हाउसफुल 2', 'राउडी राठौर', 'बोल बच्चन', 'एक था टाइगर', 'बर्फी', 'जब तक है जान', 'सन ऑफ सरदार' और 'दबंग 2' । साल 2011 में 5 फिल्मों - 'रेडी', 'सिंघम', 'बॉडीगार्ड', 'रा.वन', 'डॉन 2', साल 2010 में 'दबंग' और 'गोलमाल 3', साल 2009 में '3 इडियट्स' और 2008 में 'गजनी' ने 100 करोड़ या उससे ऊपर का कारोबार किया था।