{"_id":"5bf530d6bdec22695a4bf73d","slug":"singer-arijit-singh-do-not-listen-his-songs-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गायक अरिजीत सिंह का चौंकाने वाला बयान- 'अपने ही गाने को सुनकर लगता है डर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गायक अरिजीत सिंह का चौंकाने वाला बयान- 'अपने ही गाने को सुनकर लगता है डर'
Wed, 21 Nov 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arijit singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायक अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे नामचीन गायकों में शुमार होते हैं। जो अपने मीठे सुर और शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अरिजीत को अपने ही गाने पसंद नहीं आते। जीहां अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'सा' के प्रमोशन के लिए गोवा में पहुंचे अरिजीत ने कहा है कि वह अपने गाने सुनकर डर जाते हैं।
2 of 5
arijit singh
गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 49वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर जब होस्ट अमित साध ने अरिजीत से पूछा कि क्या वह अपने गाने सुनते हैं? इस पर अरिजीत ने कहा, 'मुझे अपने गाने सुनकर डर लगता है। अरिजीत ने आगे ये भी कहा कि मेरी पत्नी भी मेरे गाने नहीं सुनती। अरिजीत सिंह गुलाम अली, जगजीत सिंह, मेहंदी हसन को सुनना पसंद करते हैं।
3 of 5
Arijit Singh
बॉलीवुड में अरिजीत का पहला गाना 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू...' था। इस गाने के रिलीज ने अरिजीत को रातों-रात स्टार बना दिया था। हालांकि अरिजीत ने ये गाना 2009 में गाया था लेकिन ये उस वक्त रिलीज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arijit singh
अरिजीत ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से 20 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में दूसरी शादी की थी। अरिजीत इससे पहले एक रियलिटी शो में ही उनकी को-कंटेस्टेंट के साथ शादी कर चुके थे। वहीं उनकी पत्नी की पहले से एक बेटी भी है। पहली शादी को लेकर कहा जाता है अरिजीत की पहली शादी जल्दबाजी के फैसले के कारण हुई थी इसलिए रिश्ता देर तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन
5 of 5
Arijit Singh
बता दें कि गोवा में हो रहे IFFI के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।