सब्सक्राइब करें

शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने तैयार की लिस्ट, गिफ्ट में चाहिए कौन कौन सी चीजें?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 21 Nov 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra wants these things in her marriage
priyanka, nick

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। जैसे-जैसे शादी की डेट पास आ रही है दोनों के फैंस में भी उत्सुकता बढ़ती जा रही है। वहीं ये स्टार कपल भी इस शादी को खास बनाने में कोई सर नहीं छोड़ रहा है।

Trending Videos
priyanka chopra wants these things in her marriage
priyanka and nick

शादी से पहले देसी गर्ल प्रियंका ने अमेजॉन के साथ मिलकर 14,131.86 अमेरिकी डॉलर की वैडिंग रजिस्ट्री गाइड को तैयार की। सिर्फ इतना ही नहीं इस वैडिंग रजिस्ट्री गाइड में प्रियंका के पसंदीदा गिफ्ट भी शामिल हैं। बता दें कि ऐसा ट्रेडिशन है कि वैडिंग रजिस्ट्री गाइड की मदद से शादी में आने वाले मेहमानों को यह जानने में आसानी मिलती है कि नए कपल को शादी में क्या तोहफे दिए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra wants these things in her marriage
priyanka and nick - फोटो : pti

इस तरह से ये भी पता चलता है कि दोनों को अपने पर्सनल और घर में किन चीजों की जरूरत है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था कि, 'उन्हें अमेजॉन के साथ वैडिंग रजिस्ट्री गाइड तैयार की है और उन्हों ऐसा करने में बहुत मजा भी आया। साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि अमेजॉन ने 100,000 डॉलर की यूनिसेफ को आर्थिक मदद भी की है।


View this post on Instagram

I had so much fun building a wedding registry guide with @amazon. They have everything that you need in one place! Amazon has also made a $100,000 donation to UNICEF, a charity that is extremely important to me!!! For wedding registry inspo, take a look at my guide (link in bio)! #AllOnAmazon #AmazonWeddingRegistry #ad @amazonhome

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

priyanka chopra wants these things in her marriage
Priyanka Chopra Nick Jonas

चलिए अब जरा प्रियंका की लिस्ट भी देख लीजिए। पीसी की लिस्ट में बर्तन, पालतू सामान, यात्रा बैग, घरेलू सामान और स्नोबोर्ड, स्केट्स, इनडोर बाइक, डंबेल सेट और टेबल टेनिस सेट जैसे फिटनेस उपकरणों चाहिए। प्रियंका अपने कुत्ते डायना को भी नहीं भूली। पीसी अपनी डायना के लिए गुलाबी रंग के कुत्ते का कॉलर, जीपीएस पालतू ट्रैकर, कुत्ते रेनकोट और पालतू बिस्तर चाहती हैं। 

विज्ञापन
priyanka chopra wants these things in her marriage
priyanka chopra with nick jonas

साथ ही वह कैनन आईवीआई वायरलेस मिनी फोटो प्रिंटर, $ 2,500 एलजी ओएलडीडी टीवी, एयर प्यूरीफायर और अमेज़ॅन इको लुक जैसे तकनीकी उत्पाद भी चाहती हैं। हालांकि भारत में लोगों को शादी या दुल्हन रजिस्ट्री के बारे में कम जानकारी है। लेकिन अमेरिका और यूरोप में ये काफी लोकप्रिय है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मेहमानों को शादी के तोहफे खरीदने के लिए आसान बनाता है। साथ ही ऐसा करने से कपल को जो चाहिए वह भी मिल जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed