सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दीपवीर की शाही शादी पर इस सेलिब्रिटी का आया दिल, 46 की उम्र में लेना चाहते हैं सात फेरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Wed, 21 Nov 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
karan johar reaction on deepika padukone ranveer singh marriage
deepika ranveer - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शाही शादी के बाद सोशल मीडिया दोनों की तस्वीरों से अटा पड़ा है। बॉलीवुड का मोस्ट पॉवरफुल कपल इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहा है। फैंस ही नहीं सेलिब्रिटीज भी इस शादी को देखकर दंग रह गए। 

Trending Videos
karan johar reaction on deepika padukone ranveer singh marriage
karan johar - फोटो : file photo

दीपिका और रणवीर ने शादी के बाद खुद ही कई तस्वीरों को शेयर किया। जिस पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। अब ऐसे में गॉसिप के गलियारों में सबसे आगे रहने वाले फिल्म मेकर्स करण जौहर कैसे पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी दीपिका और रणवीर की इन तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar reaction on deepika padukone ranveer singh marriage
karan johar - फोटो : file photo

करण जौहर ने दीपिका और रणवीर की एक तस्वीर पर कमेंट किया कि 'उफ्फ, मैं भी शादी करना चाहता हूं'। बता दें कि 46 वर्षीय करण जौहर ने अभी तक शादी नहीं की है। करण कई मौकों पर बता चुके हैं कि वो शादी नहीं करना चाहते हैं। वो सरोगेसी के जरिए दो बच्चों यश जौहर और रूही जौहर के पिता बने हैं।

karan johar reaction on deepika padukone ranveer singh marriage
Deepika and Ranveer - फोटो : Instagram

बता दें कि 21 नवंबर को बेंगलूरू रिसेप्शन के बाद दीपिका-रणवीर मुंबई लौट आएंगे। यहां रणवीर की बहन रितिका अपने भाई-भाभी के लिए 24 नवंबर को एक डिनर पार्टी ऑर्गनाइज करेंगी। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में भी एक रिसेप्शन होगा। यहां बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन
karan johar reaction on deepika padukone ranveer singh marriage
Deepika and Ranveer - फोटो : Instagram

इससे पहले दीपिका और रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपने 6 साल के रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है। वहीं एयरपोर्ट पर जब दोनों मीडिया को पोज दे रहे थे। तब लोगों ने इन दोनों को खास नाम से पुकारा, जिसे सुनकर दीपवीर के चेहरे पर एक अलग सी चमक आ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed