शादियों के इस सीजन में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी होने जा रही है । 12 दिसंबर को ईशा पीरामल ग्रुप के मालिक आनंद पीरामल के साथ शादी रचाएंगी । शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं । हाल ही में ईशा अंबानी की शादी को लेकर बड़ी खबर आई है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में होने वाले ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के संगीत में परफॉर्म करने जा रही हैं। प्रियंका और ईशा की दोस्ती तो जगजाहिर है । पिछले दिनों प्रियंका की बैचलर पार्टी में ईशा अंबानी भी लॉस एंजेलेस पहुंची थीं ।
अब सवाल ये उठता है कि प्रियंका अपनी दोस्त के संगीत में डांस करने के लिए फीस लेंगी या नहीं । क्योंकि इससे पहले खबर आ चुकी है कि प्रियंका एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। बता दें कि इससे पहले इटली के लेक कोमो में ईशा-आनंद की सगाई हुई थी और उसकी जबरदस्त पार्टी हुई थी।
4 of 5
Isha Ambani
- फोटो : Instagram
अब माना जा रहा है कि संगीत की भी जोरदार पार्टी होगी जिसमें बॉलिवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत सेरिमनी में कई सारी परफॉर्मेंस होंगी जिसमें से एक प्रियंका चोपड़ा की भी होगी। हालांकि अभी तक इस शादी की बहुत ज्यादा डीटेल्स बाहर नहीं आई हैं।
इसके अलावा प्रियंका भी जल्द अपने 10 साल छोटे मंगेतर निक जोनस से शादी करने जा रही हैं । शादी के लिए जोधपुर का उमेद होटल बुक किया गया है । शादी की डेट 3 दिसंबर बताई जा रही है । अगले हफ्ते निक का पूरा परिवार शादी की तैयारियों के लिए भारत आ जाएगा ।