{"_id":"65312c6c0fdb55a445082937","slug":"bollywood-actor-aditya-roy-kapur-reveals-anurag-basu-gives-dialogues-just-before-the-shot-2023-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditya Roy Kapur: अनुराग बसु पर आदित्य रॉय कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- शूट के कुछ देर पहले देते हैं डायलॉग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditya Roy Kapur: अनुराग बसु पर आदित्य रॉय कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- शूट के कुछ देर पहले देते हैं डायलॉग
अनुराग बसु बॉलीवुड के शानदार फिल्म निर्दशकों में से एक हैं। उनकी फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है। वह दर्शकों के लिए जल्द ही मेट्रो इन दिनों नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है। लूडो के बाद यह दूसरा मौका है जब दोनों कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं।
हाल ही में अभिनेता ने अनुराग को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। आदित्य ने फिल्मकार की कार्य प्रकिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारी-भरकम सीन को छोड़कर निर्देशक शूटिंग से कुछ घंटे पहले ही अभिनेताओं को डायलॉग देना पसंद करते हैं।
3 of 5
आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म कंपेनियन के साथ एक साक्षात्कार में आदित्य ने खुलासा किया कि अनुराग अभिनेताओं को थोड़ा अलग रखना चाहते हैं ताकि वे सेट पर आएं और कुछ ऐसा करें जो किसी ने पहले से निर्धारित न किया हो और यह तभी हो सकता है जब अभिनेता के पास बहुत अधिक समय न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुराग बसु
- फोटो : file photo
उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें इसकी आदत पड़ने में कुछ दिन लगे। आगे बताते हुए अभिनेता ने कहा कि लूडो के मामले में कोई बाउंड स्क्रिप्ट नहीं थी। यह सब अनुराग के दिमाग में था, लेकिन उन्हें कहानी का सारांश मिल गया था। इसलिए, वह जानते थे कि बाकी सभी का ट्रैक क्या था और उनका ट्रैक क्या था, लेकिन यह केवल एक सारांश था, संवाद के साथ ड्राफ्ट नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि उसमें केवल सांकेतिक संवाद थे।
विज्ञापन
5 of 5
मेट्रो इन दिनों
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने यह भी उल्लेख किया कि अनुराग को अभिनेताओं के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना पसंद है और वह विस्तृत सारांश प्रदान करते हैं जो अभिनेता की समझ के लिए काफी होता है। इस बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा वह टॉर्चर करने के लिए नहीं करते हैं। मेट्रो इन दिनों की बात करें तो फिल्म में कई बड़े सितारे देखने को मिलेंगे। आदित्य के साथ इसमें सारा अली खान और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Shastry Virudh Shastry: परेश रावल की शास्त्री विरुद्ध शास्त्री की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी दस्तक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।