फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर कर लिखा- फैशन की तो..., यूजर्स बोले- आप जहां खड़े होते हो वहीं...

Wed, 01 Dec 2021 02:46 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Dec 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Amitabh Bachchan shared a new picture on Instagram users gave such reactions
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ब्लॉग के जरिए भी नये-नये खुलासे करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री करीना कपूर खान को लेकर लिखा था कि बचपन में करीना उन्हें 'दुष्ट इंसान' समझती थीं। अब अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है।

Bollywood actor Amitabh Bachchan shared a new picture on Instagram users gave such reactions
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अमिताभ ने अपने एक ही लुक में ब्लैंक एंड व्हाइट और रंगीन दो अलग-अलग तस्वीरों को मिक्स कर शेयर किया है। अपने नये लुक और आउटफिट में अमिताभ खूबसूरत लग रहे हैं। उन्होंने टाउजर पर व्हाइट शूज पहने हुए हैं और हाथ में मोबाइल थाम रखा है।
 

Bollywood actor Amitabh Bachchan shared a new picture on Instagram users gave such reactions
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा-फैशन की तो...
अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसके कैप्शन में लिखा- फैशन की तो..। इससे पहले उन्होंने लिखा- सलवार, बनियान और हुडी..फैशन की तो। अमिताभ की इस फोटो को अब तक 1 लाख 81 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर हजारों की संख्या में फैंस की टिप्पणियां आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Amitabh Bachchan shared a new picture on Instagram users gave such reactions
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा- सर आप जवान दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जहां अमिताभ बच्चन खड़े हो जाते हैं वहीं से फैशन शुरू हो जाता है। उनके एक अन्य प्रशंसक ने लिखा- फैशन आपसे ही शुरू होता है। कई प्रशंसक अमिताभ की इस फोटो पर दिल वाले इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं और आई लव यू लिख रहे हैं। कई यूजर्स खुद को बिग बी का सबसे बड़ा फैन बता रेह हैं।

विज्ञापन
Bollywood actor Amitabh Bachchan shared a new picture on Instagram users gave such reactions
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन टीवी जगत को लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट करते हैं। इस शो में वह लोगों की पोल-पट्टी खोलते हैं और उनसे सवाल-जवाब करते हैं और इसके साथ ही गेम भी खेलते हैं। अब इस शो के 1000वें एपिसोड में अमिताभ की खुद की पोल खुलने वाली है, क्योंकि इस बार हॉट सीट पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा, नातिन नव्या नंदा और पत्नी जया बच्चन  बैठने वाले हैं। इस दौरान उनके कई राज खुलेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed