{"_id":"5cc3feb9bdec2207177143cb","slug":"bollywood-actor-arjun-mathur-said-i-hate-myself-for-doing-the-accidental-prime-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द एक्सीडेंटल..' की रिलीज के 3 महीने बाद इस एक्टर ने बताई सच्चाई, फिल्म के बाद खुद से हो गई नफरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द एक्सीडेंटल..' की रिलीज के 3 महीने बाद इस एक्टर ने बताई सच्चाई, फिल्म के बाद खुद से हो गई नफरत
Sat, 27 Apr 2019 12:52 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
the accidental prime minister
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की शुरुआत में आई राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ये फिल्म लेखक संजय बारू की किताब पर आधारित थी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन माथुर, अनुपम खेर और सुजैन बर्नर्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
The Accidental Prime Minister
- फोटो : twitter
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के रिलीज होने के तीन महीने बाद एक्टर अर्जुन माथुर ने इस फिल्म को लेकर बड़ी बात बोली है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उन्होंने कहा है कि 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' करने के बाद वह खुद से नफरत करते हैं। अर्जुन माथुर ने ये बात एक चैट शो में बोली है।
Arjun Mathur
- फोटो : file photo
उन्होंने 'By Invite Only'नाम के चैट शो में कहा है कि,' मुझे 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' से नफरत हो गई है। ये फिल्म करने के बाद मुझे खुद से भी नफरत हो गई है।' गौरतलब है कि फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अर्जुन माथुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का किरदार का निभाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
the accidental prime minister
- फोटो : file photo
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के अलावा अर्जुन माथुर ने बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर भी बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अच्छे एक्टर हैं। बता दें कि अर्जुन माथुर ने हाल ही वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। इस वेब सीरीज को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister
- फोटो : file photo
वहीं बात करें 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की तो ये फिल्म 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया था। ये फिल्म यूपीए सरकार के कार्यकाल पर आधारित थी। इस दौरान डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।