सब्सक्राइब करें

Deepak Parashar: हिंदी सिनेमा का यह अभिनेता था देश का पहला मिस्टर इंडिया, जानें खिताब जीतने की दिलचस्प कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 27 Sep 2022 04:30 PM IST
सार

ग्लैमर की दुनिया हमेशा से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। हर साल कई लोग इस दुनिया में अपना मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत करते हैं। ग्लैमर की इस दुनिया एक अहम हिस्सा ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी होते हैं।

विज्ञापन
bollywood actor deepak parashar was the First Mr India Know Interesting Facts in Hindi
दीपक पराशर - फोटो : Social media

ग्लैमर की दुनिया हमेशा से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। हर साल कई लोग इस दुनिया में अपना मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत करते हैं। ग्लैमर की इस दुनिया एक अहम हिस्सा ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी होते हैं। मिस इंडिया से लेकर मिस यूनिवर्स तक ना जाने कितने ही प्रतियोगिताओं के बारे में आप सबने सुना ही होगा। यही नहीं देश के लिए इन खिताब को जीतने वाली हसीनाओं के बारे में तो सभी जानते होंगे लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि लड़कियों की ही तरह लड़के भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। हर साल मिस इंडिया के अलावा मिस्टर इंडिया को भी चुना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का पहला मिस्टर इंडिया कौन था। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं भारत के पहले मिस्टर इंडिया के बारे में-

Trending Videos
bollywood actor deepak parashar was the First Mr India Know Interesting Facts in Hindi
दीपक पराशर - फोटो : Social media

70 के दशक के जाने-माने अभिनेता में से एक दीपक पराशर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता होने के साथ ही वह देश के पहले मिस्टर इंडिया भी थे। 46 साल पहले इस खिताब को जीतने वाले दीपक के मिस्टर इंडिया बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। साल 1976 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे दीपक ने दोस्तों से एक शर्त के चलते उस साल के मिस्टर दिल्ली पर्सनैलिटी कॉन्टेस्ट के लिए फॉर्म भर दिया। लंबे चसे इस कार्यक्रम के अंत में दीपक पराशर मिस्टर दिल्ली चुने गए। वहीं, इस दौरान पूनम ढिल्लो ‘मिस दिल्ली’ बनीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor deepak parashar was the First Mr India Know Interesting Facts in Hindi
दीपक पराशर - फोटो : Social media

मिस्टर दिल्ली का खिताब हासिल करने के बाद आयोजकों ने उन्हें बताया कि अगले दिन सुबह 6 बजे मुंबई के लिए निकलना होगा। मुंबई पहुंचने पर उन्हें पता चला कि अब उन्हें मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लेना है। कौन जानता था कि एक शर्त को पूरा करने के लिए उठाए गए दीपक के इस कदम से देश को उसका पहला मिस्टर मिल जाएगा। इसी साल नफीसा अली ने ‘मिस इंडिया’ का खिताब हासिल किया है। इस खिताब को जीतने के बाद दीपक देशभर में मशूहर हो गए। इतना ही नहीं उन्हें फिल्मों में भी रोल ऑफर होने लगे। ‘इंसाफ का तराजू’, ‘आप तो ऐसे न थे’, ‘निकाह’ जैसी 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले दीपक बाद में टीवी शोज का भी हिस्सा बने।

bollywood actor deepak parashar was the First Mr India Know Interesting Facts in Hindi
दीपक पराशर - फोटो : Social media

उन्होंने साल 1993 में उन्होंने ‘आंधियां’ नाम के धारावाहिक से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद ‘जी हॉरर शो’,‘चंद्रकांता’,‘स्वाभिमान’,‘कानून’,‘रिश्ते’,‘डॉलर बहू’,‘कहीं तो होगा’,‘बिग बॉस 1’,‘चंद्रमुखी’ और ‘नीम नीम शहद शहद’ जैसे टीवी शो में नजर आए। मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने वाले दीपक अब 70 साल के हो चुके हैं। उनका लुक भी पहले से काफी बदल चुका है। अभिनय के साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा एक्टर सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed