{"_id":"61dba10302977801a1367bc4","slug":"bollywood-actor-hrithik-roshan-birthday-special-luxury-lifestyle-house-career-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan Birthday: करियर के शुरुआत में ही ऋतिक रोशन ने कर ली थी शादी, पत्नी को तलाक देना पड़ा था बहुत महंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan Birthday: करियर के शुरुआत में ही ऋतिक रोशन ने कर ली थी शादी, पत्नी को तलाक देना पड़ा था बहुत महंगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हैंडसम हैंक ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। ऋतिक आज 48 साल के हो गए हैं। साल 2000 में 'कहो न प्यार है' फिल्म से ऋततिक रोशन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड बनाने का रिकॉर्ड बनाया। 21 सालों में ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। अपनी पहली फिल्म से कई अवॉर्ड्स जीतने वाले ऋतिक रोशन फोर्ब्स की लिस्ट में मोस्ट पॉपुलर शख्सियत रहे हैं। भले ही ऋतिक को अभिनय विरासत में मिली हो लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है।
2 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋतिक ने बहुत छोटी सी उम्र में ही अभिनेता बनने का निर्णय ले लिया था, लेकिन उनके पिता राकेश रोशन चाहते थे कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। ऋतिक अपने आप को दूसरों से अलग समझते थे, क्योंकि वह बढ़े हुए अंगूठे के साथ पैदा हुए थे। वह छह साल के थे तब तक हकलाते थे। स्कूल में उनके बोलने का मजाक न बने, इसलिए वह मौखिक परीक्षाओं से बीमारी का बहाना करके बचा करते थे। रोजाना की स्पीच थेरेपी ने उन्हें ठीक से बोलना सिखाया गया।
3 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : instagram/hrithikroshan
लड़कियों में सबसे अधिक पॉपुलर हीरो ऋतिक रोशन दुनियाभर में कई फैंस है पर क्या आपको पता है कि इस हैंडसम हीरो का पूरा नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। ऋतिक के पिता राकेश रोशन अभिनेता और निर्देशक हैं। मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ उनके दादा हैं। ऋतिक की मां पिंकी रोशन निर्माता-निर्देशक जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
1980 में ऋतिक जितेंद्र और रीना रॉय की फिल्म आशा के एक गाने में नजर आए। इसके लिए उनके नाना ने ऋतिक को मेहनताने के तौर पर 100 रुपये दिए। इसके बाद आई फिल्म 'आप के दीवाने' में ऋतिक ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया। उन्होंने अपने पिता के साथ खुदगर्ज, किंग अंकल, करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक बनकर काम किया। इसी दौरान अभिनय के अध्यापक किशोर नमित कपूर से उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण भी लिया।
विज्ञापन
5 of 6
कहो ना प्यार है
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
साल 2000 में ऋतिक रोशन ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कहो ना प्यार है' (2000) से डेब्यू किया। राकेश रोशन इस फिल्म के निर्देशक थे। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट अमीषा पटेल थीं। यह 2000 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कमर्शियल सफलता प्राप्त करने वाली फिल्म बन गई और यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसने 102 पुरस्कार जीते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।