फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर के भाई की शादी की रस्में शुरू, अंबानी से जुड़ने जा रहा है रिश्ता

Tue, 20 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Mohit Marwah And Antara Motiwala Wedding At Ras al-Khaimah in UAE
Mohit Marwah

सोनम कपूर के वीरे दी वेडिंग है। उनके चचेरे भाई और बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह शादी करने जा रहे हैं। शादी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाली है। इस फैमिली फंक्शन के लिए पूरा कपूर खानदान वहां पहुंच भी चुका है। रविवार को सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर दोनों मुंबई एयरपोर्ट से डेस्टिनेशन पर रवाना हुए। वहीं बोनी कपूर, उनकी पत्नी श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए।

 


 
Bollywood Actor Mohit Marwah And Antara Motiwala Wedding At Ras al-Khaimah in UAE
Sridevi

गौरतलब है कि सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के साथ पंजाब में अपनी फिल्न की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन दोनों बारात में शामिल होंगे। अर्जुन कपूर भी वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, मोहित की फुफेरी बहन और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शायद वह इस शादी में शामिल ना हो पाएं।

Bollywood Actor Mohit Marwah And Antara Motiwala Wedding At Ras al-Khaimah in UAE
Mohit Marwah

मोहित मारवाह अनिल कपूर की बहन रीना कपूर और संदीप मारवाह के बेटे हैं। उनकी शादी अंतरा मोतीवाला से होने जा रही है। अंतरा मोतीवाला अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Mohit Marwah And Antara Motiwala Wedding At Ras al-Khaimah in UAE
Antara Motiwala

मोहित और अंतरा की शादी रस उल-खेइमा के वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में होगी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने वेन्यू का एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है-


विज्ञापन
Bollywood Actor Mohit Marwah And Antara Motiwala Wedding At Ras al-Khaimah in UAE
mohit marwah

मोहित मारवाह ने फिल्म 'फगली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 'रागदेश' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इन सबके अलावा वह यशराज फिल्म के यूथ डिविजन वाई-फिल्म्स की शॉर्ट फिल्म 'लव शॉट्स' में भी नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed