बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को कई बार आगे बढ़ा चुके हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। शाहिद कपूर की ये फिल्म अब बैसाखी के मौके पर यानी 14 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद शाहिद कपूर ने एक ट्वीट कर दी है।
Jersey Vs KGF2: यश की ‘केजीएफ 2’ को टक्कर देगी शाहिद कपूर की ‘जर्सी’, 14 अप्रैल को साथ रिलीज होंगी दोनों फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएफ चैप्टर 2 बनाम जर्सी
14 अप्रैल को सिनेमाघरों में सिर्फ शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' ही रिलीज नहीं हो रही है। इस दिन साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का भी दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह अब 14 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की धमाकेदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। 'केजीएफ 2' और 'जर्सी' दोनों फिल्मों की कहानी अलग-अलग है ऐसे में फिल्म रिलीज होने के बाद सबकी नजर कलेक्शन पर जम जाएगी।
लाल सिंह चड्ढा भी होनी थी रिलीज
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ भी 14 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन आमिर खान ने फिल्म का काम पूरा ना होने की वजह से रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है। अब आमिर की ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। 11 अगस्त को प्रभास की ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने वाली थी। लेकिन दोनों फिल्मों के मेकर्स ने बातचीत की, जिसके बाद 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
31 दिसंबर को रिलीज होनी थी 'जर्सी'
‘जर्सी’ 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के ट्रेलर में भी रिलीज डेट 31 दिसंबर ही बताई गई थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्ट पोन कर दिया गया था।
ये है फिल्म की कहानी
मालूम हो कि 'जर्सी' तेलुगू की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक शख्स पर आधारित है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर गौतम ने किया है।