फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Sheetal Wedding: वैलेंटाइन डे पर विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से की रजिस्टर्ड शादी, परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल

Mon, 14 Feb 2022 10:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 14 Feb 2022 10:55 PM IST
सार

मिर्जापुर फेम अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने वेलेंटाइन्स डे के खास मौके पर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी कर ली है।

विज्ञापन
Bollywood actor Vikrant Massey get married to girlfriend Sheetal Thakur on Valentine's Day
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों का दौर जारी है। बीते साल जहां स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी रचाई थी। तो वहीं नए साल की शुरुआत होते ही टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे, मोनी रॉय, करिश्मा तन्ना जैसी अभिनेत्रियां भी अपने लंबे रिलेशन के बाद शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इसी बीच अब मिर्जापुर फेम अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने वेलेंटाइन्स डे के खास मौके पर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी कर ली है।

 

इस कपल ने अपने वर्सोवा वाले घर में रजिस्टर मैरिज की है। इस मौके पर विक्रांत और शीतल के परिवार वालों के अलावा दोनों के करीबी दोस्त भी मौजूद थे। विक्रांत और शीतल ने बेहद गुपचुप तरीके से यह शादी रचाई है। रिपोर्ट की मानें तो कपल ने कुछ दिन पहले ही शादी की तारीख तय की थी। जिसके बाद आज आखिरकार दोनों ने कानूनी तौर पर एक दूसरे को अपना हमसफ़र चुन लिया है। शीतल और विक्रांत की शादी के बाद दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं।

Bollywood actor Vikrant Massey get married to girlfriend Sheetal Thakur on Valentine's Day
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर एक- दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2019 में गुपचुप तरीके से सगाई की थी। इस सगाई समारोह में विक्रांत और शीतल के परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। ऐसे में अब सगाई की तरह कपल ने चुपचाप शादी भी कर ली है।

 

Bollywood actor Vikrant Massey get married to girlfriend Sheetal Thakur on Valentine's Day
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अपनी शादी के बारे में एक वेबसाइट से बात करते हो विक्रांत मैसी ने कहा था कि अगर महामारी की वजह से लॉकडाउन नहीं लगता तो मेरी शादी हो चुकी होती। इस दौरान अभिनेता ने कहा था कि शीतल और मेरी शादी 2020 में होनी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि हमारी शादी 2021 में हो जाएगी, लेकिन कोरोना की वजह से विक्रांत की शादी लगातार टलती जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Vikrant Massey get married to girlfriend Sheetal Thakur on Valentine's Day
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी आखिरी बार जी5 पर रिलीज हुई फिल्म 14 फेरे में नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही जी5 पर ही रिलीज होने वाली अपनी फिल्म लव हॉस्टल में नजर आएंगे। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म में विक्रांत के साथ अभिनेता बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

 

विज्ञापन
Bollywood actor Vikrant Massey get married to girlfriend Sheetal Thakur on Valentine's Day
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram

अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन के मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ से की थी। इसके बाद है ‘धरमवीर’, ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ और ‘कुबूल है’ जैसे सीरियल में भी नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘लुटेरे’ से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की। इसके बाद वह ‘दिल धड़कने दो’, ‘छपाक’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ समेत कई फिल्मों में भी दिखाई दिए। वहीं डिजिटल प्लेटफार्म की बात करें तो विक्रांत ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘मिर्जापुर’ और ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ जैसी वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। शीतल और विक्रांत ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के पहले सीजन में साथ काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed