फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors Embraced Spirituality: इन एक्टर्स का आध्यात्म में रमता है मन, एक ने कुछ वक्त के लिए छोड़ी इंडस्ट्री

Sun, 12 Jan 2025 01:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 12 Jan 2025 01:38 AM IST
सार

हाल ही में अनुष्का शर्मा भक्ति में डूबी हुई नजर आईं, वह पति विराट संग प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में पहुंचीं। लंबे समय से अनुष्का की रुचि आध्यात्म की तरफ ज्यादा बढ़ी है। ऐसे कई और कलाकार भी हैं, जो आध्यात्मिक हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Actors Embraced Spirituality Like Anushka Sharma Kangana Ranaut Vinod Khanna
कंगना रनौत, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को वृंदावन में राधा रानी की भक्ति करने वाले प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में देखा गया था, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनुष्का, विराट अपने दोनों बच्चों को भी साथ लाए थे। अनुष्का ने सत्संग में प्रेमानंद महाराज जी से कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे भक्ति मार्ग पर आगे बढ़े हैं। वह यह भी बोलीं कि भक्ति भाव से बढ़कर कुछ नहीं है। इस तरह अनुष्का ने आध्यात्म में अपनी रुचि के बारे में बता दिया। अनुष्का की तरफ ही कई और बॉलीवुड कलाकार भी हैं, जो काफी आध्यात्मिक प्रवृति के हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ एक्टर्स के बारे में।

Bollywood Actors Embraced Spirituality Like Anushka Sharma Kangana Ranaut Vinod Khanna
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना रनौत 
कंगना रनौत को भी समय-समय पर तीर्थ-मंदिरों के दर्शन करते देखा गया है। वह महाशिव रात्रि पर दक्षिण भारत में बसे आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासदुेव यानी सद्गुरु के आश्रम में देखी जाती हैं। सद्गुरु, कंगना के आध्यात्मिक गुरु हैं। कंगना वहां पर योग साधना भी करती हैं। 

 

Bollywood Actors Embraced Spirituality Like Anushka Sharma Kangana Ranaut Vinod Khanna
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना भाटिया 
तमन्ना भाटिया भी कंगना की तरह ही सद्गुरु की शिष्य हैं। वह योग, ध्यान के लिए उनके आश्रम में जाती हैं। शिव भक्त होने के कारण वह भी महाशिव रात्रि के आयोजन में सद्गुरु के आश्रम में जाती हैं, भक्ति भाव में डूबी दिखती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Embraced Spirituality Like Anushka Sharma Kangana Ranaut Vinod Khanna
विनोद खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विनोद खन्ना 
कंगना और तमन्ना तो आज के समय की अभिनेत्रियां हैं, जिनकी रुचि आध्यात्म में बढ़ चुकी है। एक समय में आध्यात्म में रुचि के कारण विनोद खन्ना ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया और ओशो के आश्रम में चले गए। कुछ साल वहां रहने के बाद वह फिर से इंडस्ट्री में शामिल हो गए। 

 

विज्ञापन
Bollywood Actors Embraced Spirituality Like Anushka Sharma Kangana Ranaut Vinod Khanna
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी 
हेमा मालिनी भी लंबे समय से भक्ति-भाव में रुचि रखती आई हैं। वह कृष्ण जन्माष्टमी पर नृत्य प्रस्तुति देती हैं। साथ ही वह श्री श्री रविशंकर से भी आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करती हैं। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को, वहां के मंदिरों और तीर्थ स्थान के दर्शन करते हुए भी देखा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed