अगर बात बॉलीवुड की हो तो लोगों को याद आता है ग्लैमर, महंगा लाइफस्टाइल। एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियों यहां तक की प्राइवेट जेट से सफर करने वाले ये सितारे कई मौको पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे लोकल ट्रेन और ऑटो रिक्शा तक में सफर करते दिखें। हालांकि ये बात सुनकर किसी को भी थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन ये सच है बॉलीवुड के कई स्टार्स जो स्टारडम के ऊंचे पायदान पर हैं लेकिन ये कई बार आम जनता के साथ ऑटो, लोकल ट्रेन और बस में ट्रेवल करते देखें गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण तक किन-किन सितारों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते देखा गया।
करोड़ों की गाड़ियों और प्राइवेट जेट से चलने वाले इन स्टार्स ने लोकल ट्रेन से लेकर ऑटो तक में किया है सफर, देखकर फैंस रह गए थे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग-बी जिनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे करोड़पति लोगों में की जाती है। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आम जनता की तरह सफर किया है। अमिताभ बच्चन ने सौरभ निंबकर नाम के एक शख्स की मदद करने के मकसद से लोकल ट्रेन में लोगों को साथ सफर किया था और उस शख्स की मदद करने के लिए उन्होंने ट्रेन में लोगों को लिए गाना भी गया था। उस समय बिग-बी का एक अलग अवतार देखने को मिला।
अक्षय कुमार-
बॉलीवुड में अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वो अपने एक्शन सीन्स और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय कुमार कई मौकों पर लोगों की मदद भी करते रहते हैं। एक बार अक्षय कुमार ने अपना टाइम बचाने के लिए घाटकोपर से वर्सोवा तक जाने के लिए मुंबई के लोगों को साथ मेट्रो में सफर किया था इसके अलावा भी अक्षय कुमार कई मौको पर ऑटो और लोकल ट्रेन से सफर करते देखे गए हैं।
अगर बाद बॉलीवुड में रणवीर सिंह की करें तो वे एक ऐसे स्टार हैं जो पब्लिक के बीच बिल्कुल उन्हीं की तरह व्यवहार करते हैं। एक स्टार होते हुए भी उनमें हमेशा एक आम लड़के की झलक देखने को मिलती है। उन्हों भी कई मौको पर ऑटो से सफर करते हुए देखा जा चुका है।
सलमान खान-
बॉलीवुड में अगर बात स्टारडम की करें तो सलमान खान उन स्टार्स में से हैं, जो लोगों के दिलों में राज करते हैं। उन्हें भी कई मौको पर साइकिल चलाते हुए देखा जाता है। कई बार घर वापसी के लिए सलमान खान गाड़ी की बजाए ऑटो की राइड लेना पसंद करते हैं। एक बार में फैमिली और एक्टर निखिल द्विवेदी के संग ऑटो में सफर करते नजर आए थे। इसके अलावा जग्गा जासूस और ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी सलमान ने ऑटो रिक्शा में सफर किया था।