बॉलीवुड में विदेशी लुक वाले कई स्टार्स हैं जिसमें कटरीना कैफ, एमी जैक्सन और एली एवराम का नाम आता है। लेकिन यहां बात करेंगे उन तीन विदेशी लुक वाले एक्टर की जो भारत में ही पैदा हुए हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
भारत में ही पैदा हुए हैं ये अंग्रेज लुक एक्टर्स, इन 2 की हो चुकी है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर टॉम ऑल्टर की जिनका पिछले साल सिंतबर 2017 में निधन हो गया। उन्होंने फिल्म ही नहीं बल्कि कई टीवी सीरियल में भी दमदार काम किया। वह एक मल्टी टैलेंट्ड पर्सनैलिटी थे। टॉम ऑल्टर लंबे समय से स्किन कैंसर से जूझ रहे थे। हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए टॉम को साल 2008 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी कैरल इवान और बेटा जैमी और बेटी अफशान हैं। बता दें कि टॉम का जन्म उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था।
उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' हम किसी से कम नहीं, क्रांति, कर्मा, परिंदा जैसी कई हिट फिल्मों में शानदार अभिनय कर भारतीय सिने जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। टॉम ने करीब 300 फिल्मों में जबरदस्त काम किया। बता दें कि हिंदी और उर्दू भाषा में अपनी जबरदस्त पकड़ के दम पर ही टॉम ऑल्टर भारतीय सिनेमा में अपनी खास जगह बना पाए थे। उन्होंने साल 1976 में फिल्म 'चरस' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक कस्टम अधिकारी का रोल प्ले किया था।
विदेशी लुक वाले एक और एक्टर गैविन पैकर्ड को लोग उनकी विलेन वाली भूमिका से जानते हैं। इनका जन्म 8 जुलाई 1964 को महाराष्ट्र के कल्याण में हुआ था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। 18 मई 2012 को महाराष्ट्र के वसई में रेस्पिरेटरी डिसऑर्डर की वजह से गैविन की डेथ हो गई। गैविन का पत्नी से सेपरेशन हो गया था और जिंदगी के आखिरी दिनों में वे छोटे भाई डेरिल पैकर्ड के साथ रह रहे थे। गैविन की दो बेटियां भी हैं जिनका नाम एरिका पैकर्ड और कैमिली कायला पैकर्ड हैं।
बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में शाहरुख, अमिताभ, सलमान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार संग काम किया। उनकी पहली फिल्म साल 1989 में 'इलाका' आई थी। इसके बाद त्रिदेव, चमत्कार, मोहरा और खिलाड़ियों का खिलाड़ी में उन्हें देखा गया था। गैविन की आखिरी फिल्म 'यह है जलवा' 2002 में रिलीज हुई थी।