फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तरसते हैं ये स्टार्स, समीक्षकों की तारीफ लूटने के बाद भी रहे असफल

Sun, 27 Aug 2023 07:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 27 Aug 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors who have not entered in 100 crore club till now Emraan Hashmi Vidya Balan Manoj Bajpayee
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

पहले किसी भी फिल्म के हिट होने पैमाने अलग हुआ करते थे। लेकिन आज के जमाने में फिल्मों का हिट, ब्लॉकबस्टर या फिर फ्लॉप होना उनके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से तय किया जाता है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा भरे इस दौर में सिनेमा जगत में अलग-अलग क्लब्स बन गए हैं, जिनमें 100 करोड़, 200 करोड़ क्रमश 400 से 500 करोड़ शामिल हैं। अगर इन क्लब्स में कोई भी फिल्म शामिल हो जाती है तो उसे सफल माना जाता है। ऐसी फिल्मों में अभिनय करने वाले सितारों से सिर भी इनका ताज सजता है। बॉलीवुड में कई सितारे हैं, जिन्होंने 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली कई फिल्में दी हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे बताएंगे, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तरस रहे हैं।

Bollywood Actors who have not entered in 100 crore club till now Emraan Hashmi Vidya Balan Manoj Bajpayee
इमरान हाशमी - फोटो : social media
इमरान हाशमी

बॉलीवुड में ‘सीरियल किसर’ के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह स्क्रिप्ट के अनुसार अपने आपको ऐसे किरदार में ढालते हैं कि सभी उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाते हैं। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी इमरान की फिल्मों और उनके अभिनय की तारीफ करते हैं, लेकिन उनकी एक भी फिल्म आज तक 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। 

Bollywood Actors who have not entered in 100 crore club till now Emraan Hashmi Vidya Balan Manoj Bajpayee
विद्या बालन - फोटो : instagram
विद्या बालन

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने संजीदा अभिनय के दम पर एक अलग मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने सिनेमा जगत में ऐसी कामयाबी हासिल की है, जिसके लिए उन्हें सभी ने तारीफ से नवाजा है। उनकी सफलता का आलम यह है कि आज किसी भी महिला प्रधान फिल्म के लिए विद्या हर निर्देशक की पहली पसंद हैं। एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली विद्या बालन भी 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors who have not entered in 100 crore club till now Emraan Hashmi Vidya Balan Manoj Bajpayee
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा का नाम हिंदी सिनेमा की मंझी हुई कलाकारों में गिना जाता है। वह जिस भी किरदार को हाथ लगती हैं, उसमें जान डाल देती हैं। अभिनेत्री की यही काबिलियत उन्हें सबसे जुदा बनाती है, लेकिन और बहुत सी चीजे हैं जो उन्हें सुर्खियों में ले आती है। अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें लूटने वाली ऋचा चड्ढा की एक भी फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Bollywood Actors who have not entered in 100 crore club till now Emraan Hashmi Vidya Balan Manoj Bajpayee
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विद्युत जामवाल

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मार्शल आर्ट एक्सपर्ट माने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अभिनेता अपनी फिल्मों और उनमें किए गए एक्शन सीक्वेंस के कारण भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है, लेकिन वह भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तरसते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed