फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shoojit: अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से शूजित निराश, विक्की कौशल को बताया हकदार

Sun, 27 Aug 2023 06:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 27 Aug 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Shoojit Sircar Sardar Udham reacts Allu Arjun winning National Award for Best Actor Vicky Kaushal deserve win
विक्की कौशल, शूजित सरकार, अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

हाल ही में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में कृति सेनन, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस बनीं, तो वहीं अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया। जहां पूरे देश में इन सितारों की वाहवाही हो रही है, वहीं इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है कि बाकी कलाकारों ने इनसे अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए था। इन तमाम लोगों की लिस्ट में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म' का अवॉर्ड पाने वाली 'सरदार उधम' के निर्देशक शूजित सरकार का नाम भी शामिल है। दरअसल, शूजित ने हाल ही में अल्लू अर्जुन के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर प्रतिक्रिया दी।  

Shoojit Sircar Sardar Udham reacts Allu Arjun winning National Award for Best Actor Vicky Kaushal deserve win
शूजित सरकार

देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 69वें संस्करण में शूजित सरकार द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल द्वारा अभिनीत फिल्म 'सरदार उधम सिंह' का जलवा देखने को मिला था। फिल्म पांच अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे प्रमुख 'बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म' का अवॉर्ड रहा। लेकिन विक्की कौशल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने से चूक गए। ऐसे में 'सरदार उधम' के निर्देशक काफी निराश हैं, उन्हें लगता है कि विक्की कौशल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के हकदार थे न की अल्लू अर्जुन।
Kay Kay Menon: 'पांच' देखकर के के मेनन के अभिनय के कायल हो गए थे विधु, रॉबर्ट डी नीरो से कर डाली थी तुलना

Shoojit Sircar Sardar Udham reacts Allu Arjun winning National Award for Best Actor Vicky Kaushal deserve win
शूजित सरकार

शूजित सरकार ने विक्की कौशल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार न जीतने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'विकी निस्संदेह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के हकदार थे। जिस तरह से वह सरदार उधम में तब्दील हुए वह सराहनीय है। हमने जलियांवाला बाग सीक्वेंस से शुरुआत की। पहला शॉट उधम द्वारा शवों को उठाने, वजन और दर्द महसूस करने का था। सेट उस बुरे सपने का गवाह बन रहा था। इसने फिल्म की दिशा तय कर दी थी। विक्की कई रातों तक सो नहीं सके थे और फिल्म के अन्य भागों में भी उस दौरान आई परेशानी को झेलते रहे थे।'
Bollywood Actress: रातों-रात देश छोड़कर विदेश में जाकर बस गई ये अभिनेत्रियां, बॉलीवुड से भी बना ली दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoojit Sircar Sardar Udham reacts Allu Arjun winning National Award for Best Actor Vicky Kaushal deserve win
शूजित सरकार - फोटो : Instagram

शूजित सरकार ने आगे इरफान खान के बारे में बात की, जो उनकी फिल्म में पहले सरदार उधम की भूमिका निभाने वाले थे और कहा कि वह काफी मायूस महसूस  करते हैं कि वह दिवंगत अभिनेता के साथ काम नहीं कर सके। शूजित सरकार ने कहा, 'मेरे अंदर एक तरह का अपराध बोध है कि मैंने उनके साथ इस पर काम नहीं किया। उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए भी कहा था। हर दिन, मेरे अंदर गहराई तक, यह दर्द होता है। मुझे पुरस्कार मिला, लेकिन वह यहां नहीं थे। शून्यता अभी भी है। यह सिर्फ सरदार उधम नहीं है, मैं जो कुछ भी कर सकता हूं उन्हें समर्पित करूंगा।'
Vijay Varma: पिता की वजह से घर से भाग गए थे विजय वर्मा, अभिनेता के खुलासे ने सबको किया हैरान

विज्ञापन
Shoojit Sircar Sardar Udham reacts Allu Arjun winning National Award for Best Actor Vicky Kaushal deserve win
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा: द राइज' में अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड जीता। उन्होंने यह अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया क्योंकि अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले पहले तेलुगु अभिनेता बने। लेकिन, सबको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए निर्देशक सुकुमार की पहली पसंद अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि महेश बाबू थे।
Sunny Deol: सनी देओल को आई संघर्ष के दिनों की याद, बोले- गदर के रिलीज होने के बाद भी नहीं मिला ज्यादा काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed