जिंदगी का साथ कब छूट जाए ये कोई नहीं कह सकता। बीते साल बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सबको हैरत में डाल दिया। निधन से पहले सुशांत ने फिल्म 'दिल बेचारा' पूरी की थी। हालांकि, इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अभिनेता का निधन हो गया। बता दें कि वो अकेले ऐसे सितारे नहीं हैं, इससे पहले भी कई बड़े सितारे अपनी आखिरी फिल्म पूरी तो कर गए लेकिन उसे देख नहीं पाए।
सुशांत सिंह राजपूत सहित ये सितारे नहीं देख पाए अपनी आखिरी फिल्म, रिलीज से पहले हुआ निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। बीते 14 जून को एक्टर का शव उनके मुंबई वाले फ्लैट में मिला था। उन्होंने सुसाइड किया या उनका मर्डर हुआ फिलहाल इसकी जांच चल रही है। बता दें सुशांत की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। इस फिल्म को देख सुशांत के फैंस काफी इमोशनल हो गए थे।
ओम पुरी-ट्यूबलाइट
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का 6 जवनरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। निधन से पहले ओम सलमान के साथ फिल्म 'ट्यूब्लाइट' के लिए काम कर रहे थे, लेकिन वो अपने किरदार को पर्दे पर नहीं देख पाएं। ये फिल्म फिल्म 'ट्यूबलाइट' जून 2017 में रिलीज हुई। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'द ग़ाज़ी अटैक' में भी नजर आए।
श्रीदेवी-जीरो
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी ने फिल्म जीरो में कैमियो किया था, लेकिन वह अपने इस कैमियो को ऑन स्क्रीन नहीं देख पाईं। इससे पहले 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में उनकी मौत हो गई। इस फिल्म में कैटरीना, अनुष्का और शाहरुख खान लीड रोल में थे।
दिव्या भारती बेहद कम उम्र में एक ऐसी अभिनेत्री बन गईं थीं जिसके साथ काम करने के लिए डायरेक्टरों की लाइन लगी थी। 1992 में तीन हिट फिल्मों के बाद 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की दिव्या की अचानक मौत हो गई। उनकी आखिरी फिल्म 'शतरंज' उनके निधन के नौ महीने बाद रिलीज हुई।