फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Expensive Gifts: करोड़ों का बंगला...लाखों की कार, जब इन सेलेब्स को मिले बेशकीमती उपहार

Tue, 08 Aug 2023 09:01 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 08 Aug 2023 09:01 AM IST
विज्ञापन
bollywood actors who received expensive gifts katrina kaif jacqueline prabhas shilpa shetty
सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

तोहफे लेना और देना और किसे नहीं पसंद होता है। तोहफे पाकर सबका मन भी खुश होता है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। सिने जगत में भी तोहफे लेने और देने का रिवाज बहुत पुराना है। एक दूसरे के जन्मदिन के अवसर पर, त्योहार या फिर अन्य कई मौके होते हैं, जब सितारे एक-दूसरे को तोहफों का आदान प्रदान करते हैं। इस लिस्ट में कई ऐसे सितारे हैं, जिनको उनके डायरेक्टर्स या फिर को-स्टार्स से बेशकीमती तोहफे मिल चुके हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। 

bollywood actors who received expensive gifts katrina kaif jacqueline prabhas shilpa shetty
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ
तीस मार खान, अग्निपथ जैसी फिल्मों में उनके डांस आइटम काफी हिट हुए थे। बता दें कि फिल्म अग्निपथ का गाना चिकनी चमेली में कैटरीना कैफ ने जबरदस्त डांस किया था। इस गाने में उनके साथ ऋतिक रोशन और संजय दत्त भी नजर आए थे। फिल्म में इस गाने को फ्री में करने के लिए कैटरीना तैयार हो गईं थीं। इससे खुश होकर करण जौहर ने उन्हें फरारी कार गिफ्ट की थी।

इसे भी पढ़ें- 37 Years Of Karma: अब संस्कृत में गूंजेगा कर्मा का गाना ऐ वतन तेरे लिए, पढ़िए कालजयी फिल्म की मेकिंग के किस्से
 

bollywood actors who received expensive gifts katrina kaif jacqueline prabhas shilpa shetty
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन फर्नांडीज
सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई के बांद्रा में स्थित थ्री बीएचके का फ्लैट गिफ्ट किया था। यही नहीं दोनों स्टार्स कई बार इस फ्लैट में एक साथ स्पॉट भी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actors who received expensive gifts katrina kaif jacqueline prabhas shilpa shetty
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान को शाहरुख खान फिल्म 'ओम शांति ओम' और 'मैं हूं ना' के वक्त भी एक कार गिफ्ट कर चुके हैं। यही नहीं फराह कई बार टीवी शो में इसकी चर्चा कर चुकी हैं कि उन्हें जब भी नई कार लेने का मन करता है वह शाहरुख के साथ काम करना शरू कर देती हैं। हालांकि, फराह ने यह बात मजाकिया लहजे में की थी।

विज्ञापन
bollywood actors who received expensive gifts katrina kaif jacqueline prabhas shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उनके पति भी अभिनेत्री को एक से बढ़कर एक महंगे तोहफे देते रहते हैं। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल पर एक फ्लैट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed