फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'तीसरी मंजिल' से चमकी थीं आशा पारेख, आमिर के चाचा के प्यार में ताउम्र रहीं कुंवारी

Tue, 02 Oct 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Asha Parekh Birthday special story
asha parekh

हिन्दी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बनाने वालीं आशा पारेख का आज जन्मदिन है। 76 साल की हो चुकीं आशा हिंदी सिनेमा का काफी बड़ा नाम रह चुकी हैं। एक समय ऐसा था जब आशा पारेख के सभी दीवाने थे। यहां तक कि खुद आशा पारेख भी किसी से बेहद प्यार करती थीं। साल 1959 से लेकर 1973 आशा पारेख बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री रहीं हैं। आइए उनके जन्मदिन पर बात करते हैं कुछ दिलचस्प किस्सों की।

Bollywood Actress Asha Parekh Birthday special story
फिल्म के एक सीन में मनोज कुमार के साथ आशा पारेख
आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को गुजरात के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म 'आसमान' से साल 1952 से की थी। आशा पारेख भारतीय सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 
Bollywood Actress Asha Parekh Birthday special story
आशा पारेख
बतौर एक्ट्रेस आशा पारेख की पहली फिल्म थी 'दिल देके देखो', जो बेहद सफल हुई थी। लगभग 80 फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकीं आशा पारेख की तमाम फिल्में बेहद पसंद की गई। जिनमें 'जब प्यार किसी से होता है', 'घराना', 'भरोसा', 'मेरे सनम', 'तीसरी मंजिल', 'दो बदन', 'उपकार', 'शिकार', 'साजन', 'आन मिलो सजना' प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Asha Parekh Birthday special story
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
फिल्म 'कटी पतंग' के 10 साल के बाद 1971 में आशा को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आशा पारेख वैजयंती माला और दिलीप कुमार की सबसे बड़ी फैन हैं। साल 1966 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'तीसरी मंजिल' उनकी सफलतम फिल्मों में से एक मानी जाती है।
विज्ञापन
Bollywood Actress Asha Parekh Birthday special story
आशा पारेख
आशा पारेख ने कभी शादी नहीं की थी लेकिन उनके और निर्देशक नासिर हुसैन के अफेयर की खूब चर्चाएं हुईं। नासिर हुसैन आमिर खान के चाचा हैं। नासिर हुसैन से शादी नहीं हो पाने की बात पर आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि नासिर हुसैन कभी भी अपने परिवार से अलग हों, इस वजह से उन्होंने शादी नहीं की। आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री की है जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है और शायद इसीलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed