फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के आठ साल बाद मां बनीं थीं गुल पनाग, दुनिया से छह महीने तक बेटे को छिपाकर रखा था

Fri, 03 Jan 2020 08:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Jan 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Gul Panag Birthday special and her unfact story
gul panag - फोटो : Social Media

बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक अपना सफर तय कर चुकीं गुल पनाग आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। गुल पनाग का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनका असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। वे एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, भारतीय फिल्म अभिनेत्री, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ हैं।

Bollywood Actress Gul Panag Birthday special and her unfact story
gul panag - फोटो : file photo

गुल पनाग ने साल 2011 में अपने बचपन के दोस्त पायलट ऋषि अटारी से शादी की थी। यह शादी चंडीगढ़ के गुरुद्वारा में हुई थी और काफी चर्चा में रही। क्योंकि की विदाई बुलेट पर हुई थीं। उनका 6 महीने का एक बेटा निहाल है। गुल 39 साल की उम्र में मां बनीं थीं, लेकिन उन्होंने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा। 

Bollywood Actress Gul Panag Birthday special and her unfact story
Gul Panag

गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का ख़िताब अपने नाम किया। उसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स में भी हिस्सा लिया,लेकिन वह ज्यादा आगे ना जा सकी। गुल पनाग अपनी खूबसूरत स्माईल के लिए मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Gul Panag Birthday special and her unfact story
गुल पनाग - फोटो : Instagram

गुल पनाग ने साल 2003 में आई फिल्म धूम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद गुल पनाग ने एक के बाद एक जुर्म, डोर, नोरमा सिक्स फीट अंडर, हैलो, स्ट्रेट और रण जैसी कई फिल्मों में काम भी किया। साल 2008 में गुल पनाग मैक्सिम मैग्जीन के लिए करवाए गए अपने बेहद बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छा गई थीं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

विज्ञापन
Bollywood Actress Gul Panag Birthday special and her unfact story
gul panag - फोटो : amar ujala

गुल पनाग राजनीति में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। साल 2014 में पनाग ने आम आदमी पार्टी से जुड़ गयी। 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन्हें चंड़ीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया। यहां इनका मुकाबला बीजेपी की किरण खेर व कांग्रेस के पवन बंसल से था। लेकिन इस चुनाव में उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी, क्योंकि वे चुनाव हार गई थीं। इसके बाद से गुल पनाग राजनीतिक परिदृश्य से लगभग गायब हैं।

संजय खान ने सरेआम की थी जीनत अमान की थी पिटाई, खून से लथपथ होने के बाद भी किसी ने नहीं बचाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed