{"_id":"5e0d8bd68ebc3e879e19a2eb","slug":"ranveer-singh-bought-4-bhk-flat-on-rent-in-deepika-padukone-building","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह ने दीपिका की बिल्डिंग में किराए पर लिया 4BHK फ्लैट, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह ने दीपिका की बिल्डिंग में किराए पर लिया 4BHK फ्लैट, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मिलकर बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हीरो में रणवीर और हीरोइनों में दीपिका बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शामिल हैं । दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को भी बेहद पसंद किया जाता है । हाल ही में दोनों अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि नए घर को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण का घर मुंबई के प्रभादेवी स्थित ब्यूमोंड टॉवर में हैं । इस 33 फ्लोर ऊंची बिल्डिंग में दीपिका का फ्लैट 26वें माले पर है । दीपिका ने ये फ्लैट साल 2010 में 16 करोड़ रुपये का खरीदा था। अब इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह ने इसी बिल्डिंग में चार बीएचके एक फ्लैट किराए पर ले लिया है ।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर ने ये फ्लैट तीन साल के लिए खरीदा है । इस फ्लैट के एक महीने का किराया 7.97 लाख रुपये है । रणवीर ने ये फ्लैट अपने लिए लिया है या किसी काम से, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है । बता दें कि रणवीर और दीपिका ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer singh, deepika padukone
- फोटो : social media
ये शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी । दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं । इस फिल्म में उनके को-स्टार विक्रांत मेसी होंगे । इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है । ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है ।
विज्ञापन
5 of 5
RANVEER SINGH
- फोटो : Twitter
वहीं रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म '83' की तैयारियों में व्यस्त हैं । इस फिल्म में एक बार फिर रणवीर और दीपिका साथ नजर आएंगे । फिल्म में रणवीर, कपिल देव की भूमिका निभाएंगे । वहीं दीपिका उनकी पत्नी होंगी । इस फिल्म को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।