फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलेट से अपनी शादी में पहुंचीं थीं ये अभिनेत्री, राजनीति में भी आजमा चुकी हैं हाथ

Fri, 03 Jan 2020 08:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 Jan 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
gul panag birthday know her life facts
gul panag - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल गुल पनाग 3 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 1979 को चंडीगढ़ में जन्मीं गुल पनाग अपने रफ-टफ लुक की वजह से जानी जाती हैं। गुल का असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। उनके पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं।

gul panag birthday know her life facts
Gul panag - फोटो : social media

पिता की पोस्टिंग की वजह से गुल पनाग का बचपन कई शहरों में बीता है। चंडीगढ़ के बाद उन्होंने लेह, वेलिंग्टन और तमिलनाडु में पढ़ाई पूरी की। गुल पनाग ने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। यही नहीं 'डिंपल गर्ल' गुल को मिस ब्यूटीफुल स्माइल का ताज भी दिया गया।

gul panag birthday know her life facts
gul panag - फोटो : social media

गुल पनाग ने साल 2003 में फिल्म 'धूप' से डेब्यू किया। उनकी जिस फिल्म को सबसे ज्यादा सराहना मिली वो है 'डोर'। इसके अलावा उनकी मुख्य फिल्मों में 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'हैलो', 'स्ट्रेट' और 'अब तक छप्पन 2' है। गुल पनाग सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और सामाजिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gul panag birthday know her life facts
gul panag - फोटो : amar ujala

गुल पनाग राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ सीट से बीजेपी की किरण खेर ने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
gul panag birthday know her life facts
Gul Panag - फोटो : AmarUjala

गुल पनाग असल जिंदगी में काफी बिंदास और बाइक लवर हैं। 13 मार्च 2011 को उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड ऋषि अत्री से शादी की। वो अपनी शादी में इस अंदाज में पहुंचीं कि सभी देखते रह गए। दरअसल गुल शादी करने के लिए कार या हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि बुलेट पहुंची थीं। ये बुलेट 'शोले' के जय वीरू स्टाइल वाली थी। एक मॉडर्न बहू के अंदाज वाली गुल को इस अवतार में देख सभी उन पर फिदा हो गए। 

Ghost Stories: नए साल की पहली रात काली करने वाली घोस्ट स्टोरीज की ये हैं पांच कमजोर कड़ियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed