अभिनेत्री कंगना रणौत अभिनय के अलावा अपने बेबीकी के लिए भी जानी जाती है। अक्सर से सोशल मीडिया पर मुखर होकर अपनी बातें रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा साझा किया है, जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आ गई हैं। इस पोस्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पर इशारों में कटाक्ष किया है।
Kangana Ranaut: क्या कंगना ने अंबानी की पार्टी में पहुंचने वाले सितारों पर कसा तंज? पोस्ट को लेकर उठ रहे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक लेख का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी तुलना दिवंगत गायिका लता मंगेशकर से की। इस आर्टिकल का शीर्षक है "अगर आप मुझे पांच मिलियन डॉलर भी देंगे तो भी मैं नहीं आऊंगी।"
कंगना ने पोस्ट में लिखा, "मैं बदतर वित्तीय कठिनाइयों से गुजरी हूं, लेकिन लता जी और मैं केवल दो लोग हैं, जिनके बहुत सारे हिट गाने हैं (फैशन का जलवा, घनी बावली हो गई, लंदन आरएफ ठुमकदा, साडी गली, विजय भावा आदि) लेकिन नहीं हमने ऐसा नहीं किया। चाहे मुझे कितने भी प्रलोभन दिया गया हो, मैंने कभी शादियों में डांस नहीं किया, कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए, इसलिए मैंने अवॉर्ड शो से भी दूरी बना ली। शोहरत और पैसे को ना कहने के लिए मजबूत चरित्र और गरिमा की जरूरत होती है। युवा पीढ़ी को यह समझने की जरूरत है कि सबसे बड़ा धन ईमानदारी है।"

हाल ही में अंबानी की पार्टी जामनगर में आयोजित की गई थी। इस समारोह में देश और दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। गुजरात में हुई कार्यक्रम में बॉलीवुड, खेल जगत की हस्तियों समेत कई अन्य मेहमानों ने जमकर आनंद उठाया था।
इवेंट में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शाहरुख खान, सलमान खान, राम चरण, आमिर खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर, विक्की कौशल, रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारों नेअपनी उपस्थिती से चार चांद लगाए थे।
Maidaan New Poster: अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर