फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा के बाद एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नेता जी पर कसा तंज, इस बार निशाने पर केजरीवाल

Thu, 12 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Koena Mitra Asks Arvind Kejriwal To Go For Maun Vrat
arvind kejriwal

विपक्ष द्वारा संसद का बजट सत्र ना चलने देने के विरोध में पीएम मोदी ने गुरुवार को व्रत रखने की घोषणा की है। इस पर तंज कसते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ' यह वाकई क्यूट है...सिर्फ एक दिन का उपवास...खुद के खिलाफ।' 


Bollywood Actress Koena Mitra Asks Arvind Kejriwal To Go For Maun Vrat
कोएना मित्रा

पीएम मोदी को क्यूट कहने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'आप सबसे क्यूट हैं। आप अपने क्यूट क्यूट झूठ के लिए लोगों से माफी मांगते रहते हैं। मौन व्रत के बारे में आपका क्या खयाल है? वैसे यह क्यूट क्यूट मानहानि वाले केस से आपको बचाएगा।'


Bollywood Actress Koena Mitra Asks Arvind Kejriwal To Go For Maun Vrat
कोएना मित्रा

कोएना मित्रा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना रखी हो, मगर इन दिनों वह राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आलोचना की थी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Koena Mitra Asks Arvind Kejriwal To Go For Maun Vrat
koena mitra

इस मुद्दे पर एक्ट्रेस शबाना आजमी और कोएना मित्रा के बीच बहस भी हुई थी। शबाना आजमी का कहना था कि सभी लोगों को आतंकवादी कहना गलत होगा।


विज्ञापन
Bollywood Actress Koena Mitra Asks Arvind Kejriwal To Go For Maun Vrat
koena mitra

गौरतलब है कि मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने यूपी के उन्नाव रेप मामले में सरकार को घेरा था। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए लिखा, 'सरकार को बेटी बचाओ का नारा बदलकर बेटी हमसे बचाओ कर देना चाहिए।'

कोएना मित्रा ने स्कूल के दिनों में मॉडलिंग की शुरुआत कर ली थी। वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'रोड', 'मुसाफिर', 'एक खिलाड़ी एक हसीना', 'अपना सपना मनी मनी' में काम किया है। उन्होंने कई आइटम नंबर्स भी किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed