फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 दिन 50 के पार कॉल्स! परेशान एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने दायर किया यौन उत्पीड़न का मुकदमा

Wed, 02 Aug 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 02 Aug 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress koena mitra Files Sexual Harassment Case against fake caller
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। दरअसल, कोएना इन दिनों इतनी परेशान हैं कि उन्होंने यौन उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया है। कोएना को इन दिनों कोई अज्ञात व्यक्ति लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। 


 
bollywood actress koena mitra Files Sexual Harassment Case against fake caller
कोएना इन कॉल्स से बेहद परेशान हैं और अब जाकर कोएना ने कदम उठाया है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कोएना ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। 

 
bollywood actress koena mitra Files Sexual Harassment Case against fake caller
कोएना ने बताया है कि उन्हें करीब 7 दिनों के भीतर 40 से 50 बार कॉल कर परेशान किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अज्ञात व्यक्ति कोएना को फोन करके उन्हें गालियां देता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress koena mitra Files Sexual Harassment Case against fake caller
हद तो तब हो गई जब इस व्यक्ति ने कोएना  को अपने साथ रुकने के लिए पैसा ऑफर कर दिया। मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (शब्दों, इशारों या किसी हरतक से महिला को परेशान कराना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन
bollywood actress koena mitra Files Sexual Harassment Case against fake caller
koena mitra
इससे पहले भी कई हीरोइनों को इस तरह की हरकत का सामना करना पड़ा है इनमें सोनिका भदौरिया, सोनू वालिया और अवनी मोदी का नाम शामिल है। आपको बता दें कि कोएना मित्रा ने 'मुसाफिर', 'अपना सपना मनी मनी', 'हे बेबी' और 'डार्क रोमांस' जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed