फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस ने पानी में कराया फोटोशूट, तस्वीर देखकर यूजर ने कहा- बच्चे को मार डालोगी क्या?

Fri, 11 May 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 11 May 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Lisa Haydon Under Water Photo shoot With Son Zack Lalvani
Lisa Haydon - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों फिल्मों से दूर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बेटे जैक के साथ बिता रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं। ताजा फोटो में वह अपने एक साल के बच्चे के साथ पानी के नीचे नजर आ रही हैं। उन्होंने बच्चे के साथ अंडरवाटर फोटोशूट कराया है।

Bollywood Actress Lisa Haydon Under Water Photo shoot With Son Zack Lalvani
लीजा हेडन

इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने लीजा हेडन की आलोचना की है। उनका कहना है कि अपने फोटोशूट के चक्कर में वह बच्चे की जान लेेने पर उतारू हैं। 



Bollywood Actress Lisa Haydon Under Water Photo shoot With Son Zack Lalvani
Lisa Haydon

हालांकि, लीजा हेडन ने फोटो के साथ यह जानकारी भी दी थी कि स्वीमिंग क्लास के दौरान यह फोटोशूट कराया गया है और कई मां ने भी अपने बच्चे के साथ ऐसी तस्वीरें खिंचवाई हैं। वहीं,कई यूजर्स ने कहा कि बच्चे ऐसी परिस्थिती में खुद को अच्छे से संतुलित रख सकते हैं। लोगों ने पानी में फोटोशूट कराने के लिए एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Lisa Haydon Under Water Photo shoot With Son Zack Lalvani
Lisa Haydon - फोटो : Instagram

एक यूजर ने लिखा, 'एक मां और महिला के रूप में आप प्रेरणा हैं', वहीं अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैं भी अपने बच्चे के साथ ऐसी तस्वीर खिंचवाना चाहती हूं।'

विज्ञापन
Bollywood Actress Lisa Haydon Under Water Photo shoot With Son Zack Lalvani
Lisa Haydon - फोटो : Instagram

लीजा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की है। साल 2010 में उन्होंने सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन', 'शौकीन्स' और 'ऐ दिल ऐ मुश्किल' में नजर आ चुकी हैं। लीजा हेडन ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed