{"_id":"64b0d37c40b256778309897a","slug":"bollywood-actress-monica-bedi-offered-lead-role-in-film-karan-arjun-but-actress-had-lose-for-this-reason-2023-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monica Bedi: 'करन-अर्जुन' के लिए मोनिका बेदी को ऑफर हुआ थी लीड रोल, लापरवाही से गवां दिया मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monica Bedi: 'करन-अर्जुन' के लिए मोनिका बेदी को ऑफर हुआ थी लीड रोल, लापरवाही से गवां दिया मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोनिका बेदी
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोनिका बेदी ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद वह अबू सलेम को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। हालांकि अब अभिनेत्री बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। मोनिका हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। मोनीका बेदी ने खुलासा किया कि उनको करण जौहर में लीड रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने खुद इस मौके को अपने हाथों से गंवा दिया।
2 of 5
मोनिका बेदी
- फोटो : insta
मोनिका बेदी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म मेकर सुभाष घई की होली पार्टी में थीं। वहां उनकी मुलाकात राकेश रोशन से हुई। थोड़ी देर की बातचीत के बाद राकेश ने मोनिका को अपना कार्ड दिया और कॉल करने के लिए कहा। तब वह सोच रहीं थीं कि उन्होंने अपना कार्ड क्यों दिया, वह तो एक एक्टर हैं। मोनिका ने कार्ड फाड़कर फेंक दिया।
इस घटना के कुछ महीने बाद मोनिका के मैनेजर ने उनसे पूछा, 'आप राकेश रोशन से क्यों नहीं मिले ? वह आपको करण अर्जुन में सलमान खान के अपोजिट कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे'। बता दें कि बाद में इस फिल्म में बिंदिया नाम का किरदार ममता कुलकर्णी ने निभाया था । करन अर्जुन में शाहरुख खान, काजोल और दिवंगत अमरीश पुरी ने अहम किरदार अदा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोनिका बेदी
- फोटो : instagram/memonicabedi
मोनिका बेदी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैं चीजों को समझ नहीं पा रही थी। मैं सिर्फ फिल्में देखती थी, बस एक्टर और एक्ट्रेस को ही जानती थी। मैं उस समय डायरेक्टर, प्रोड्यूसर बसे बहुत ज्यादा परिचित नहीं थी।' मोनिका बेदी ने यह भी कहा कि उन्हें उस मौके को चूक जाने का कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
मोनिका बेदी
- फोटो : insta
इस दौरान मोनिका बेदी ने कहा कि उनकी अपनी डांस क्लासेस के चलते मनोज कुमार ने उन्हें खोज निकाला था। वह उनके निर्देशन में काम करने वाली थी। हालांकि, यह फिल्म कभी बनी ही नहीं। बाद में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।