फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा लिखेंगी अपनी ऑटो बायोग्राफी, किताब में खुलेंगे बहुत सारे राज

Fri, 22 Jun 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Priyanka Chopra will launch her Memoir next year
पिछले कई हफ्तों से मीडिया की सुर्खियों में छाईं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक और बड़ा एलान किया है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग कथित प्रेम प्रसंग के चलते चर्चा का विषय बनीं प्रियंका ने अगले साल तक अपना संस्मरण लॉन्च करने की घोषणा की है। 
Bollywood Actress Priyanka Chopra will launch her Memoir next year
अभिनेत्री ने कहा कि वह ‘अनफिनिश्ड’ नाम से संस्मरण लेकर आ रही हैं। यह भी स्पष्ट किया कि वह किताब लिखने से पहले थोड़ा और हासिल करना चाहती हैं। वह अपनी उन चीजों को जगजाहिर करना चाहती हैं, जो अभी तक दुनिया से छिपी हैं। 
Bollywood Actress Priyanka Chopra will launch her Memoir next year
प्रियंका के जीवन पर आधारित यह किताब पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की जाएगी। अभिनेत्री का कहना है कि वह हमेशा से ही अपने जीवन पर किताब लिखना चाहती थीं, लेकिन थोड़ी और उपलब्धियां हासिल करने का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘जीवन के अंत से पहले कुछ अनुभवों और उपलब्धियों को हासिल करना अकथनीय अहसास है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Priyanka Chopra will launch her Memoir next year
प्रियंका ने यह पोस्ट अपने संस्मरण के आधिकारिक एलान के एक दिन बाद की है। उनका यह संस्मरण अगले साल भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में रिलीज होगा। 
 
विज्ञापन
Bollywood Actress Priyanka Chopra will launch her Memoir next year
गौरतलब है कि क्वांटिको सीजन 3 के अलावा कुछ हॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करेंगी। वह सलमान खान की आगामी फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed