कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस का असर हर किसी की जिंदगी पर दिख रहा है। आम से लेकर खास तक, हर एक व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आया है। यहां तक कि बॉलीवुड भी इस महामारी से अछूता नहीं रहा। हाल ही में अभिनेता आमिर खान के घर के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद अब खबर है कि अभिनेत्री रेखा के घर से भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है।
बीएमसी ने सील किया रेखा का बंगला, सुरक्षाकर्मी को हुआ कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा के घर के बाहर बीएमसी का नोटिस देखा गया। बीएमसी के नियम के मुताबिक ऐसा नोटिस घर में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद ही चस्पा किया जाता है। रेखा के बंगले के बाहर नोटिस देख अभिनेत्री के सभी चाहने वाले भी परेशान हो गए।
हालांकि रेखा एकदम सुरक्षित हैं। रेखा के बंगले के एक सुरक्षाकर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसकी वजह से ये नोटिस उनके बंगले के बाहर लगाया गया है। रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में 'सी स्प्रिंग' बंगले में रहती हैं। उनके बंगले के बाहर हमेशा दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। जिनमें से एक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है।
फिलहाल सुरक्षाकर्मी का इलाज बांद्रा के बीकेसी स्थित कोविड फैसिलिटी में चल रहा है। सुरक्षाकर्मी के पॉजिटिव निकलने के बाद बीएमसी के नियमों के मुताबिक बंगले के बाहर नोटिस लगा दिया गया है। साथ ही रेखा के बंगले का सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है। हालांकि इस बारे में फिलहाल रेखा की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता आमिर खान के घर से भी सात स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जोया मोरानी, करीम मोरानी, शजा मोरानी, किरण कुमार जैसे सितारे भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। अच्छी बात है कि कई सितारे कोरोना को मात देकर इसके खिलाफ जंग भी लड़ रहे हैं।
पढ़ें: सुष्मिता सेन की भाभी ने खुद को बताया 'सुंदर पत्नी', शादी के एक साल में ही पति- पत्नी के रिश्ते में आई दरार!