{"_id":"5d1d17458ebc3e3c7239b11a","slug":"bollywood-actress-says-aditya-pancholi-drugged-and-exploitation-me-inside-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप, कहा- ड्रग देकर कार में किया मेरा रेप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप, कहा- ड्रग देकर कार में किया मेरा रेप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। पिछले महीने बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने बयान कहा कि जब वह इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तो पंचोली ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को दिए अपने बयान में एक्ट्रेस ने दावा किया पंचोली ने ड्रग्स देकर उनका रेप किया था।
2 of 10
aditya pancholi
पुलिस को दिए बयान में एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआती दौर में पंचोली उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस को दिए अपने बयान में अभिनेत्री ने कहा, 'वह बॉलीवुड की हिरोइन बनने का सपना लेकर मुंबई में आई थीं, साल 2004 में उनकी मुलाकात पंचोली से हुई थी। पंचोली ने घर छोडऩे के दौरान बीच रास्ते में कार रोक कर मेरे साथ शारीरिक रूप से जोर-जबरदस्ती की और मेरी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचीं।'
3 of 10
aditya pancholi
अपने स्टेटमेंट में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि आदित्य पंचोली ने उन्हें ड्रग्स दिए और कार में उनका रेप किया। एक्ट्रेस ने कहा, 2004 में मैं उसके साथ एक पार्टी में गई थी। ड्रिंक के कुछ समय बाद मुझे चक्कर आने लगे। मुझे संदेह हुआ कि उसने (पंचोली ने) मेरी ड्रिंक में कुछ मिला दिया है। पार्टी के बाद, पंचोली ने कहा कि वो मुझे घर छोड़ देगा, तो मैं उसके साथ चली गई। उसने यारी रोड के बीच में गाड़ी रोकी और मुझसे जबरदस्ती करने लगा। उसने मेरी तस्वीरें भी लीं, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आदित्य पंचोली
एक्ट्रेस ने अपने बयान में आगे कहा, 'जब हम अगली बार मिले तो उसने कहा कि हम पति-पत्नी की तरह रिलेशनशिप में हैं और इसी तरह रहेंगे। मैंने उससे कहा कि वो मेरे पिता की उम्र का है। तब उसने मुझे वो सारी तस्वीरें दिखाईं जो उसने कार के अंदर ली थीं और ब्लैकमेल करने लगा। उसने कहा कि वो ये तस्वीरों बाकी लोगों को दिखा देगा। उस वक्त मैं काफी यंग थी, मेरा मुंबई में कोई नहीं था और उसने इसका फायदा उठाया।'
विज्ञापन
5 of 10
aditya pancholi
एक्ट्रेस ने कहा कि 2004 से 2006 के बीच पंचोली ने उसे कई अलग-अलग लोकेशन पर रखा और उसके साथ जबरदस्ती रिलेशनशिप बनाने की कोशिश करता और उसकी ड्रिंक्स में ड्रग्स डाल देता था। एक बार मैं उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रही थी, लेकिन उसने मेरे ऑटोरिक्शा को रोक लिया और मुझे बीच सड़क पर मारने लगा। मुझे वहां एक राह चलते शख़्स ने बचाया। मैं इस घटना के बाद सीनियर पुलिस ऑफिसर बिपिन बिहारी से मिली थी और मैंने उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी भी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।