फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' के सपोर्ट में उतरीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-देश का नागरिक होने पर शर्मिंदगी

Thu, 23 Nov 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 23 Nov 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Shefali Shah on death threats of Deepika Padukone
शेफाली शाह
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर पूरे देश में बवाल जारी है। कहीं थियेटर में लगे फिल्म के पोस्टर को आग के हवाले किया गया तो कहीं भंसाली के पुतले जलाए जा रहे हैं। यहां तक दीपिका और भंसाली को जान से मारने की खुली धमकी भी दी गई। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह ने फिल्म में 'पद्मावती' का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण के बचाव में उतर आईं हैं। 


पढे़ं- करणी सेना बोली-'पद्मावती विवाद' पर क्यों चुप हैं PM मोदी, कारण कहीं ये तो नहीं?
Bollywood actress Shefali Shah on death threats of Deepika Padukone
शेफाली शाह
मीडिया से बात करते हुए शेफाली ने कहा - 'नेशनल चैनल पर इस तरह की खुले आम धमकी देना शर्मिंदगी की बात है। मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा कि कैसे उन्हें टेलीविजन पर ये सब बोलने की इजाजत दे दी गई। जब भी हम नारीवाद की बात करते हैं तो इस शब्द को गलत तरह से लिया जाता है। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि जाति, लिंग और रंग के आधार पर सभी को समान भाव से देखा जाए।' 

पढे़ं- 'पद्मावती' विवाद पर बोलीं ये एक्ट्रेस-जब महिलाओं से रेप होता है, बेचा जाता है...तब चुप्‍पी क्यों?
Bollywood actress Shefali Shah on death threats of Deepika Padukone
padmavati idea offer
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'लोकतंत्र में कोई भी डायरेक्टर और एक्टर क्रियेटिविटी के लिए अपनी रचना में बदलाव कर सकता है। लेकिन ये बात कहीं भी दिखाई नहीं दे रही जो अपने आप में शर्मनाक है। इतनी बड़ी एक्ट्रेस की नाक और सिर काटने को लेकर 5 करोड़ तो वहीं जिंदा जलाने पर 10 करोड़ तक के इनाम की घोषणा कर दी गई। जिसे सुनकर मुझे इस देश का नागरिक होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही हैं।' 

पढे़ं- धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड राय लक्ष्‍मी का इंटीमेट सीन लीक, देखकर खुद भी रह गईं हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Shefali Shah on death threats of Deepika Padukone
शेफाली शाह
आपको बता दें कि शेफाली ने शार्ट फिल्म 'जूस' के लॉन्च के दौरान मीडिया से ये बात कही। फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन करणी सेना के विरोध प्रदर्शन की वजह से इस फिल्म की रिलीज टाल दी गई है।

पढे़ं- 'फिरंगी' का नया गाना रिलीज, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के सामने किया मुजरा
विज्ञापन
Bollywood actress Shefali Shah on death threats of Deepika Padukone
डेमो इमेज
'पद्मावती' 190 करोड़ की लागत से बनी है, जिसका पूरे देश में करणी सेना की ओर से विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। करणी सेना का कहना है कि फिल्म में दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच रोमांस को दिखाया गया है, जो इतिहास के साथ छेड़छाड़ है। हालांकि फिल्म मेकर्स का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। 

पढे़ं- राजस्थान के बाद एक और राज्य में बैन हुई 'पद्मावती', मुख्यमंत्री ने दिया आदेश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed