फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं सुष्मिता सेन, कहा- 'तुम हो मेरे #Rohmance'

Sat, 04 Jan 2020 05:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 04 Jan 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Sushmita Sen Share Romantic Post on Boyfriend Rohman Shawl Birthday
सुष्मिता सेन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन लंबे अरसे से बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन फिर भी वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट साझा करती रहती हैं, जिससे उनके फैन्स को उनके बारे में पता चलता रहता है। उनके सोशल मीडिया से ही पता चला है कि सुष्मिता इन दिनों आशिकाना मिजाज में हैं। हों भी क्यों ना, आखिर उनके ब्वॉयफ्रेंड का बर्थ डे जो है।

Bollywood Actress Sushmita Sen Share Romantic Post on Boyfriend Rohman Shawl Birthday
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड और मॉडल रोहमन शॉल का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक बेहद ही रोमांटिक पोस्ट किया है। सुष्मिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से रोहमन संग कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में रोहमन और सुष्मिता एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ सुष्मिता ने बेहद खूबसूरत और रोमांटिक मैसेज भी लिखा है।

Bollywood Actress Sushmita Sen Share Romantic Post on Boyfriend Rohman Shawl Birthday
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media

सुष्मिता ने तस्वीरों के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे बाबुश...भगवान तुम्हें वो सब दे जो तुम डिजर्व करते हो। मुझे तुम पर बहुत गर्व हो। तुम मेरी जिंदगी के रोहमांस हो और भगवान का दिया सबसे खूबसूरत तोहफा हो। तुम्हें ये 3 एंजेल्स बहुत प्यार करती हैं और करती रहेंगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happpyyyyyy Birthday my Babushhhh 😁❤️💋😍💃🏻🌈🎵May God bless you with every abundance a giver deserves to be given!!!👍😇💋 I am soooooo proud of the MAN you are & the dignity with which you love!!! YOU are my #rohmance with life, an answered prayer & the kindest gift from a loving God!!😇💋❤️ You must know just HOW LOVED you are by your three Angels...today & always😁❤️💃🏻 To your health & divine happiness, Cheers Birthdayboy @rohmanshawl 😁🍸🥂❤️ #duggadugga #jaanmeri #roohmate #love #kisses #happiness #us 💃🏻🌈💃🏻🎵😍 I LOVE YOU!!!!!

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Sushmita Sen Share Romantic Post on Boyfriend Rohman Shawl Birthday
sushmita sen with family - फोटो : social media

गौरतलब है कि सुष्मिता लंबे समय से रोहमन को डेट कर रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। सुष्मिता अक्सर अपनी और रोहमन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साथ ही रोहमन उनके कई फैमिली फंक्शन्स में भी साथ दिखाई देते हैं। रोहमन की केमिस्ट्री सुष्मिता की बेटियों के साथ भी खूब जमती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Me familia es Tu familia!! 💋🤗Happy New Year!!!!😄💃🏻❤️😍🤗🌈🎵what a fantastic year it’s going to be, filled with new hope & potential!! Welcome to #2020 👊👏😁💃🏻 Remember to repeat to yourselves...IT’S MY YEAR!!😉😄❤️ Own it & live it!!! Let’s share our blessings, after all we are one big family choosing to be born from the heart!!! 😍Love & kisses, Alisah, Renee @rohmanshawl & #yourstruly 😍😇💋❤️ #duggadugga #partytime 💃🏻💃🏻💃🏻

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

विज्ञापन
Bollywood Actress Sushmita Sen Share Romantic Post on Boyfriend Rohman Shawl Birthday
sushmita sen

रोहमन भी अक्सर सुष्मिता और उनकी दोनों बेटियों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। बता दें कि रोहमन एक मॉडल हैं और उनकी सुष्मिता से मुलाकात भी एक फैशन शो के ही दौरान हुई थी। वो उत्तरप्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। लेकिन काम की वजह से साल 2014 में मुंबई में शिफ्ट हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed