फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोधपुर एयरपोर्ट पर फैन ने किया ऐसा काम, अभी तक सदमे में हैं तब्बू

Thu, 05 Apr 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Tabu harassed by fan at Jodhpur airport
Tabu
काला हिरण शिकार मामले में 20 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सलमान खान को 5 साल की सजा का ऐलान किया है जबकि बाकी एक्टर्स को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई के एक दिन पहले सभी स्टार्स जोधपुर पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त फैन ने तब्बू के साथ बदतमीजी की जिसके बाद बाउंसर्स ने फैन को खदेड़ा। जानकारी के मुताबिक तब्बू को देखते ही एक फैन सिक्योरिटी गार्ड के घेरे के अंदर आ गया और एक्ट्रेस से दुर्व्यवहार करने लगा। 
Bollywood actress Tabu harassed by fan at Jodhpur airport
tabu
यह देखते ही फैन ने बाउंसर्स को बाहर धक्का दिया। इस मामले पर अभी तक तब्बू ने कोई भी शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। कहा जा रहा है कि तब्बू इस वाकया के बाद सदमे में है। ऐसा पहला मौका नहीं है जब किसी फैन ने स्टार्स के साथ ऐसा किया हो। इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स शाहरुख खान, सलमान खान,अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और ऋषि कपूर भी इसका शिकार हो चुके हैं।  
Bollywood actress Tabu harassed by fan at Jodhpur airport
तब्बू
आपको बता दें, काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान मुख्य आरोपी है। 28 मार्च को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सलमान खान पर 'हम साथ-साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण को मारने का आरोप है जबकि बाकी एक्टर्स पर उन्हें उकसाने का। काले हिरण के शिकार मामले में विश्नोई समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Tabu harassed by fan at Jodhpur airport
Salman Khan
13 अक्टूबर 1998 को जोधपुर के वन्य विभाग के दफ्तर में जांच अधिकारियों ने सलमान खान और गवाहों के बयान दर्ज किए थे और पांच दिन जेल में रहने के बाद 17 अक्टूबर को सलमान जमानत पर जोधपुर जेल से रिहा हो गए थे।गिरफ्तारी के दौरान सलमान के कमरे से पुलिस ने पिस्टल और राइफल बरामद की थी। इन हथियारों की लाइसेंस अवधि भी खत्म हो चुकी थी। लिहाजा सलमान पर आर्म एक्ट के तहत चौथा केस भी दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
Bollywood actress Tabu harassed by fan at Jodhpur airport
salman khan
वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 149 के तहत काला हिरण का शिकार करने पर अब सात साल के अधिकतम कारावास की सजा का प्रावधान है।कोर्ट में चल रहे इस मामले में शिकार की तारीख 27 सितंबर, 28 सितंबर, 01 अक्टूबर और 02 अक्टूबर बताई गई है। शिकायतकर्ता की ओर से इस मामले में यह भी कहा गया है कि साथी कलाकारों के उकसाने पर सलमान ने काले हिरण का शिकार किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed