फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में काम करते करते इन हीरोइनों का हीरो को छोड़ डायरेक्टर पर आया दिल, रचाई शादी

Mon, 28 Oct 2019 12:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress who got married her film directors
bollywood - फोटो : social media
फिल्मों में काम करते-करते अक्सर हीरो-हीरोइन को प्यार हो जाता है । दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं । वहीं कई बार ऐसा भी हुआ कि हीरोइनों को हीरो की जगह अपने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से प्यार हो गया । कइयों ने तो शादी भी कर ली । आज कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने निर्देशकों से शादी की।
bollywood actress who got married her film directors
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी- रानी ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की। दोनों का कई सालों से अफेयर था लेकिन कभी भी इस पर ना तो खुलकर बात की और ना ही एक साथ सामने आए। फिर अचानक एक दिन उन्होंने शादी की घोषणा करके सभी को हैरत में डाल दिया। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी रचाई थी। अब उनकी एक बेटी आदिरा भी है ।
 
bollywood actress who got married her film directors
sridevi boney kapoor - फोटो : social media
श्रीदेवी- अपने जमाने की टॉप की अदाकारा रहीं श्रीदेवी ने भी डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी की थी। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर किस कदर श्रीदेवी के प्यार में पागल थे। श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी बीवी तक को तलाक दे दिया था और फिर बाद में परिस्थिति कुछ ऐसी बनीं कि श्रीदेवी को बोनी कपूर के सच्चे प्यार को एहसास हुआ और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress who got married her film directors
udita goswami mohit suri
उदिता गोस्वामी- 'पाप' और 'जहर' जैसी फिल्में करने वाली उदिता ने भी शादी के लिए एक डायरेक्टर को ही चुना। नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदिता और मोहित सूरी साल 2013 में शादी के बंधन में बंध गए।
 
विज्ञापन
bollywood actress who got married her film directors
Kiran Juneja and Ramesh Sippy - फोटो : file photo
किरण जुनेजा- 'महाभारत', 'स्वाभिमान' और 'बुनियाद' जैसे सफल टीवी शो करने वाली एक्ट्रेस किरण ने डायरेक्टर रमेश सिप्पी से शादी की। सिप्पी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन किरण से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed