फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के बीच 36 का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल तक देखना नहीं करतीं पसंद

Sat, 18 Mar 2023 07:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Mar 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress who hate each other rekha jaya Aishwarya Rani Mukerji Deepika Katrina kaif Kareena Priyanka
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनेत्रियों के बीच मान-सम्मान और स्टारडम की जंग अक्सर देखने को मिलती है। अक्सर कई अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट भी होती है। इन एक्ट्रेस के बीच हुए कुछ झगड़े तो इतना बड़ा रूप ले लेते हैं कि वे एक-दूसरे को फूटी आंख तक नहीं भाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनके बीच 36 का आंकड़ा है। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हैं।

Bollywood actress who hate each other rekha jaya Aishwarya Rani Mukerji Deepika Katrina kaif Kareena Priyanka
दीपिका-कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ हैं। दोनों ही बॉलीवुड की टॉप हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में भी दोनों एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती हैं, लेकिन इनकी जंग स्टारडम तक ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी जारी है। कहा जाता है कि जब दीपिका और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में थे, तब कटरीना के करीब आने पर अभिनेता ने दीपिका से रिश्ते तोड़ लिए थे। उसके बाद से दीपिका और कटरीना के बीच रिश्ते बिगड़ गए, जो आज तक सुलझ नहीं पाए।

PM Modi: स्नेहदीप ने पांच भाषाओं में गाया 'केसरिया' गाना, पीएम मोदी ने वीडियो साझा कर बांधे तारीफों के पुल

Bollywood actress who hate each other rekha jaya Aishwarya Rani Mukerji Deepika Katrina kaif Kareena Priyanka
ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी

ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच की जंग भी काफी पुरानी है। दोनों ही हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि फिल्म 'चलते चलते' में शाहरुख खान के साथ हीरोइन के रोल में पहले ऐश्वर्या को लिया गया था। उस दौरान ऐश्वर्या सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और सलमान अक्सर सेट पर काफी हंगामा करते थे। इसके बाद मेकर्स ने ऐश्वर्या को छोड़कर रानी मुखर्जी का रुख किया और उन्हें फिल्म में बतौर हीरोइन कास्ट कर लिया। इस बात से ऐश्वर्या रानी से नाराज हो गईं।

Ram Charan: राम चरण ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, पिता चिरंजीवी भी साथ आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress who hate each other rekha jaya Aishwarya Rani Mukerji Deepika Katrina kaif Kareena Priyanka
प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर

बॉलीवुड की दो सुपर हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच भी 36 का आंकड़ा है। कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते में दरार तब पड़ी, जब फिल्म 'ऐतराज' में नेगेटिव किरदार निभाने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा की तारीफ हुई और करीना को कम आंका गया। यह दरार बड़ी जंग में उस समय तब्दील हो गई, जब करीना ने 'कॉफी विद करण' में प्रियंका के लहजे पर टिप्पणी की और उन्हें बनावटी बताया।

Ranbir Kapoor: ऋषि कपूर का बेटा होने की वजह से बचपन में परेशान होते थे रणबीर, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

विज्ञापन
Bollywood actress who hate each other rekha jaya Aishwarya Rani Mukerji Deepika Katrina kaif Kareena Priyanka
जया बच्चन और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा और जया बच्चन

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा रेखा और जया बच्चन के बीच की जंग से तो दुनिया वाकिफ है। दोनों के बीच की जंग की वजह भी जगजाहिर है। जया और रेखा के रिश्ते में खटास का कारण बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बने। अमिताभ और रेखा के अफेयर की चर्चा तो आज तक इंडस्ट्री में मशहूर है। इस वजह से रेखा और जया के बीच दूरियां बढ़ती रहीं, जो आज भी बरकरार हैं।

Kapil Sharma: 14 साल की उम्र में ही काम पर लग गए थे कपिल शर्मा, पहली सैलरी के रूप में मिले थे महज इतने रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed