फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने छोड़ दिया बॉलीवुड, जाकर बस गईं विदेश

Wed, 16 Dec 2020 11:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 16 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Left Bollywood And Settled Abroad Mumtaz Meenakshi Sheshadri Celina Jaitley
मीनाक्षी शेषाद्रि, मुमताज और सेलिना जेटली - फोटो : फाइल

बॉलीवुड में अपनी जगह बना कोई सरल काम नहीं है। दर्शकों की उम्मीद पर हर कोई खरा नहीं उतर पाता। बॉलीवुड में ऐसी तमाम अभिनेत्रियां हुईं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन जिस देश में उन्हें इतना प्यार मिला, उन्हें उसे छोड़कर जाना पड़ा। आज आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बातएंगे जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और अपने पति के साथ विदेश में बस गईं।

Bollywood Actress Who Left Bollywood And Settled Abroad Mumtaz Meenakshi Sheshadri Celina Jaitley
मीनाक्षी शेषाद्रि- शालू - फोटो : ट्विटर

मीनाक्षी शेषाद्रि
बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फैंस के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ देने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि अपने जमाने की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक थीं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। शादी के बाद मीनाक्षी अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं।

Bollywood Actress Who Left Bollywood And Settled Abroad Mumtaz Meenakshi Sheshadri Celina Jaitley
मुमताज - फोटो : Social Media

मुमताज
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। दो रास्ते, आपकी कसम, खिलौना, रोटी और प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिका निभाई। बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी करने के बाद वह विदेश चली गईं। इन दिनों वह लंदन में रहती हैं। वह ग्लोबल सिटिजन हैं, उनके पास भारतीय और ब्रिटिश नागरिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Left Bollywood And Settled Abroad Mumtaz Meenakshi Sheshadri Celina Jaitley
सेलिना जेटली - फोटो : फाइल

सेलिना जेटली
सेलिना जेटली बॉलीवुड में कोई खास कमाल तो नहीं कर पाईं लेकिन फिर भी उनके चर्चे कम नहीं रहे। फैशन जगत की दुनिया में उन्होंने खूब नाम कमाया। सेलिना ने साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया था और खिताब भी अपने नाम किया था। साल 2011 में सेलिना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। अब वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Left Bollywood And Settled Abroad Mumtaz Meenakshi Sheshadri Celina Jaitley
सोनू वालिया - फोटो : फाइल

सोनू वालिया
मॉडलिंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनू वालिया ने साल 1985 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने दिल आशना है', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान' और 'तहलका' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। सोनू ने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। अब वह यूएस में रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed