बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की बिकिनी वाली तस्वीरें काफी ट्रेंड करती हैं। अपने टाइम की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने सबसे पहले बिकिनी पहनी थी और तबसे शुरू हुआ ये सफर अभी तक नहीं रुका है। शायद ही इंडस्ट्री में कोई अभिनेत्री ऐसी हो जिसने बिकिनी पहन कर शूट न कराया हो। बिकिनी और स्विमसूट्स में यह अभिनेत्रियां अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। इन अभिनेत्रियों की पहनी बिकिनी की कीमत जानने के लिए उनके फैंस अक्सर बेचैन रहते हैं। आज हम आपको आपकी फेवरेट अभिनेत्रियों की पहनी गई बिकिनियों की कीमत बताने वाले हैं।
Bollywood Actresses: बिकिनी में बेहद खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां, आपको किसका लुक आया सबसे ज्यादा पसंद?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ
अपनी शादी के बाद कटरीना पहली बार मालदीव में एक ब्रैंड के शूट के लिए पहुंची थी। वहां पर उन्होंने बिकिनी पहनकर शूट कराया और अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इन तस्वीरों में पहनी गई बिकिनी की कीमत 10,900 रुपये है।
जाह्नवी कपूर
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने में कामयाब हो गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी एक बिकिनी में फोटो शेयर की थी, जिसमें वह स्विमिंगपूल के अंदर अलग-अलग अदाएं दिखा रही थीं। अगर आपको भी ऐसी बिकिनी चाहिए तो इसके लिए आपको 17,490 रुपये खर्च करने की जरूरत है।
अनन्या पांडे
अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराईयां' को लेकर चर्चाओं में चल रही अभिनेत्री अनन्या पांडे आजकल काफी व्यस्त हैं। अनन्या भी बिकिनी पहने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती देखी जा चुकी हैं। अनन्या कई बार हजारों और लाखों रुपये की बिकिनी पहन चुकी हैं।
करीना कपूर खान
पटौदी खानदान की बहू और बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनका फैशन सेंस सभी को बहुत पसंद आता है और सभी उनको फॉलो भी करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले करीना कपूर खान ने एक जियोमैट्रिक स्विमसूट की तस्वीर साझा की थी जिसकी कीमत 2,590 रुपये है।