हर साल कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते हैं। इनमें से कुछ अपने ही को-स्टार्स से शादी कर लेते हैं, कुछ स्पोर्ट्समैन का चुनाव करते हैं, तो कुछ सफल बिजनेसमैन के ब्याह करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय ने दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए हैं। तो चलिए, आज हम बी-टाउन की उन अभिनेत्रियों पर एक नज़र डालते हैं जिन्होंने सफल उद्यमियों के साथ शादी की है।
Celebs Who Married Businessmen: मौनी रॉय से पहले ये एक्ट्रेसेस भी कर चुकी हैं सफल बिजनेसमैन से शादी, देखिए पूरी सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय-सूरज नांबियार
मौनी रॉय ने 27 जनवरी को दुबई के एक व्यवसायी के साथ भव्य-निजी समारोह में शादी कर ली है। शादी में केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए मौनी ने शादी के बंधन में बंधने से पहले एक पारंपरिक हल्दी और मेहंदी समारोह का आयोजन भी किया था।
शिल्पा शेट्टी - राज कुंद्रा
व्यवसायी राज कुंद्रा के प्यार में पड़ने के बाद शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर, 2009 को उनसे शादी कर ली थी। वर्तमान में दोनों के दो बच्चें - वियान और समीशा हैं। राज की शादी पहले कविता से हुई थी, जो कथित तौर पर एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 2006 में उनका तलाक हो गया था।
असिन - राहुल शर्मा
बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय कौशल से सभी को प्रभावित करने के बाद, असिन ने 2016 में राहुल शर्मा के साथ शादी कर ली थी। बता दें कि राहुल एक प्रसिद्ध भारतीय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के सह-संस्थापक हैं। शादी के बाद से ही अभिनेत्री ने फिल्मों से दूरी बना ली है।दंपति की एक बेटी अरिन है।
सोनम कूपर - आनंद आहूजा
सोनम कपूर ने चार साल पहले लंदन के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी कर ली थी। बता दें कि आनंद आहूजा एक शीर्ष फैशन ब्रांड के मालिक हैं। इस जोड़े ने अपने मुंबई स्थित आवास पर पारंपरिक सिख समारोह में केवल करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी की थी।