फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: 500 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम, कुछ ऐसा है अनुपम खेर का अभिनय जीवन

Tue, 07 Mar 2023 01:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 07 Mar 2023 01:40 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Anupam Kher Birthday know more about actor life and career here
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खास पहचान बनाने वाले अनुपम खेर आज 68 साल के हो गए हैं। 7 मार्च 1955 में अनुपम खेर का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सारांश' से की थी। अनुपम खेर पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दे रहे हैं और अब तक वह हिंदी सिनेमा में लगभग 500 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'ए थर्सडे' , 'स्पेशल 26', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'लम्हे', 'राम लखन', 'तेजाब' और 'सौदागर' उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं।

Bollywood Anupam Kher Birthday know more about actor life and career here
अनुपम खेर - फोटो : social media

अनुपम खेर ने जब अपने करियर में ऊंचाइयों को छूने में लगे थे तो उन्हें शारीरिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा था। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। इस बात के बारे में कम लोगों को ही पता है कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के दौरान उनके फेशियल पैरालिसिस यानी उनका चेहरा पैरालाइज हो गया था। लेकिन उन्होंने इसका डटकर मुकाबला किया और हार नहीं मानी। उन्होंने बीमारी को शिकस्त देते हुए अपनी उड़ान को जारी रखा।

Bollywood Anupam Kher Birthday know more about actor life and career here
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर के मना करने के बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी और चेहरा बिगड़ने के बाद भी शूटिंग को नहीं छोड़ा और हर उस मुश्किल का सामना किया जो उनकी कामयाबी में रोड़ा बन रही थी। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने इस बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने के सब बंद करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि एक बार जब मैं अभिनेता अनिल कपूर के यहां खाने पर गया था तो उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि अनुपम आपकी एक आंख झपक रही है।

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, अपनी आवाज के लिए उन्हें सुननी पड़ी थी बातें, अगर उस वक्त वो...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Anupam Kher Birthday know more about actor life and career here
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने जब अपने करियर में ऊंचाइयों को छूने में लगे थे तो उन्हें शारीरिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा था। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। इस बात के बारे में कम लोगों को ही पता है कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के दौरान उनके फेशियल पैरालिसिस यानी उनका चेहरा पैरालाइज हो गया था। लेकिन उन्होंने इसका डटकर मुकाबला किया और हार नहीं मानी। उन्होंने बीमारी को शिकस्त देते हुए अपनी उड़ान को जारी रखा। 

यह भी पढ़ें: शादी के बाद सिड-कियारा ने मनाई पहली होली, तस्वीर साझा कर कहा- पहली होली मिसेज के साथ
 
विज्ञापन
Bollywood Anupam Kher Birthday know more about actor life and career here
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

उस वक्त मैं अपने करियर में करीब 150 फिल्में कर चुका था और काफी पॉप्युलर भी हो चुका था। उन्होंने आगे बताया कि मुझे लगा कि शायद थकान इसकी वजह है। लेकिन जब अगले दिन मैं ब्रश कर रहा था तो पानी खुद ब खुद मेरे मुंह से टपक रहा था। नहाते वक्त मेरी आंखों में पानी भी चला गया था। उसके बाद मैं यश चोपड़ा जी के घर गया और उन्हें बताया कि मेरा चेहरा लेफ्ट में कुछ ज्यादा शिफ्ट हो गया। उन्होंने इस बात को मजाक में लेते हुए कहा कि डॉक्टर के पास चला जा। जिसके बाद में न्यूरोसर्जन के पास चला गया था। डॉक्टर ने मुझसे दो महीने के लिए आराम करने के लिए कहा। डॉक्टर ने बताया कि आपको फेशियल पैरालिसिस है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन-रणबीर कपूर की एक्शन फिल्म क्यों हुई बंद? फिल्मकार लव रंजन ने कर दिया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed