{"_id":"5bd01d37bdec2269b8463084","slug":"bollywood-bindas-girl-mallika-sherawat-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में तनुश्री नहीं, मल्लिका ने शुरू किया था #metoo, बोलीं थीं-सब चाहते थे इंटीमेट होना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत में तनुश्री नहीं, मल्लिका ने शुरू किया था #metoo, बोलीं थीं-सब चाहते थे इंटीमेट होना
Wed, 24 Oct 2018 06:10 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हमेशा से अपने बेबाक राय और किरदार को लेकर चर्चा में रही हैं लेकिन इस बार वह एक अलग ही मुद्दे पर बयान देकर चर्चा में आईं है। दरअसल उन्होंने थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे के भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक देश है के मुद्दे पर अपनी राय दी है। इसमें उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं और लड़कों दोनों के लिए अलग-अलग नियम हैं।
2 of 5
mallika sherawat
मल्लिका ने कहा कि 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' में मेरे बोल्ड लुक के बाद मेरे बारे में लोग अपनी राय बनाने लगे। उस रोल के बाद लोग मेरे चरित्र को लेकर सवाल उठाने लगे।मल्लिका ने कहा कि अगर आप छोटे कपड़े पहनती हैं, ऑन स्क्रीन किस करती हैं तो आप गिरी हुई महिला हैं। लोग इस बात का फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं और यह सब मेरे साथ असल जिंदगी में हुआ है।
3 of 5
Mallika Sherawat
मल्लिका ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि मैं कई फिल्मों से बाहर कर दी गई क्योंकि मैं क्योंकि फिल्म के हीरो मेरे साथ अन्तरंग (इंटिमेट) होना चाहते थे और मैंने यह करने से इनकार कर दिया था। इन एक्टर्स का कहना था कि जब मैं स्क्रीन पर उनके साथ ऐसा कर सकती हूं तो फिर पर्सनल करने में क्या दिक्कत है? मैंने अपनी न की वजह से कई प्रोजेक्ट्स गंवा दिए। यह दर्शाता है कि हमारे समाज में महिलाएं किन दिक्कतों का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mallika sherawat
जो देश अपनी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित नहीं रख सकता और वो हमेशा प्रगति की बात करता है। मुझे ये सब समझ नहीं आता। बताते चलें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि वह भी बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। मल्लिका ने कहा है कि रियल जिंदगी में बोल्ड हूं पर इज्जत से जीती हूं। मुझे खुद पर गर्व है कि मैंने शर्मिंदा होने वाला कभी कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 5
mallika sherawat
बता दें कि मल्लिका शेरावत आज यानि 24 अक्तूबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ है और उनका असली नाम रीमा लांबा है। उन्होंने 2003 में 'ख्वाहिश' फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में किसिंग सीन्स की वजह से वे सुर्खियों में आ गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।