फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया से पहले इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, किसी ने राजकुमार तो किसी ने नन्ही परी का किया स्वागत

Sun, 06 Nov 2022 03:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 03:07 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celeb who became parents in 2022 amid birth of alia bhatt ranbir kapoor baby girl priyanka bharti
आलिया-रणबीर, सोनम-आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 शुरुआत से ही सिनेमा जगत के लिए खास रहा है। इस बार फिल्मों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के कई अभिनेता-अभिनेत्रियों की जिंदगी भी काफी रोमांचक रही है। क्योंकि बहुत से सेलेब्स ने इस साल उनकी जिंदगी का नया सफर शुरू किया है। इस साल कई सितारे माता-पिता बन चुके हैं, तो कुछ के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर एक नन्ही राजकुमारी जन्म हुआ है, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसे में हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल आलिया-रणबीर के अलावा किस-किस सेलेब के घर किलकारियां गूंजी हैं।

Bollywood celeb who became parents in 2022 amid birth of alia bhatt ranbir kapoor baby girl priyanka bharti
काजल अग्रवाल - फोटो : insta

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू
साल 2022 की शुरुआत में 19 अप्रैल को साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू माता-पिता बने थे। काजल ने एक प्यारे से राजकुमार को जन्म दिया था, जिसका नाम नील रखा गया है। बेटे के जन्म के बाद से अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और अपना जीवन जी रही हैं।  
Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने फिर खोले अतीत के राज, बताया लॉकडाउन में कैसे बिन बताए गायब हुए थे राजीव

Bollywood celeb who became parents in 2022 amid birth of alia bhatt ranbir kapoor baby girl priyanka bharti
भारती सिंह अपने बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी इसी साल 4 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया था। भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता होने के हर पल को इंज्वॉय कर रहे हैं। 
Alia Bhatt Delivery: कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celeb who became parents in 2022 amid birth of alia bhatt ranbir kapoor baby girl priyanka bharti
पूजा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

पूजा बनर्जी
टीवी की दुनिया की नामी अभिनेत्री पूजा बनर्जी के घर भी इसी साल किलकारियां गूंजी हैं। 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी के घर एक बहुत ही प्यारी सी नन्ही परी का जन्म हुआ है।
Samantha-Naga Chaitanya: सामंथा की तबीयत के बारे में जान खुद को रोक नहीं पाए नागा चैतन्य, फोन कर पूछा हाल

विज्ञापन
Bollywood celeb who became parents in 2022 amid birth of alia bhatt ranbir kapoor baby girl priyanka bharti
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा
बॉलीवुड की फैशन आइकन और अभिनेत्री सोनम कपूर ने 20 अगस्त को इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। सोनाम और आनंद के घर एक नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ है, जिसका नाम वायु रखा गया है। वायु को पाकर सोनाम और आनंद के साथ-साथ दोनों के परिवार भी बेहद खुश हैं।  
OTT: अपराध की सच्ची घटनाओं पर बनी इन फिल्मों को देख कांप जाएगी रूह, सीरियल किलर की हैवानियत से कराएंगी रूबरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed