बॉलीवुड इंडस्ट्री में वर्षों से कई अभिनेताओं ने एंट्री ली। जहां कुछ ने अपने दम पर इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई, तो वहीं कुछ कलाकारों का सफर थोड़ी ही समय में थम गया। आज वह जो कुछ भी हैं, वो सब उनके कठिन परिश्रम और डेडिकेशन का ही नतीजा है। दर्शकों के दिलों में अपना नाम बनाने के साथ-साथ अभिनेताओं ने अपनी फीस में भी बहुत बढ़ोतरी की है। आज हम इस रिपोर्ट में बॉलीवुड के ऐसे ही मशहूर अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी डेब्यू फीस और इस समय की फीस में भारी अंतर आया है। तो चलिए जानते हैं कि शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक इंडस्ट्री के ये अभिनेता कितना चार्ज करते हैं।
Celebrity Fees: स्टारडम मिलते ही इन सितारों ने बढ़ाया अपना मेहनाताना, एक फिल्म की फीस जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज किसी सितारे की तरह चमकने वाले शाहरुख खान ने साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। तब उन्हें इस फिल्म के लिए महज चार लाख रुपये की फीस मिली थी। लेकिन अब शाहरुख इंडस्ट्री में अपने सफल करियर के 30 साल पूरे कर चुके हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा समय में शाहरुख खान की प्रति फिल्म 100 करोड़ रुपये के करीब फीस चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं वह यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' का 45 प्रतिशत प्रॉफिट भी लेंगे।
सलमान खान
बॉलावुड में भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान पहली बार साल 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह बतौर सपोर्टिंग एक्टर नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने इस मूवी में अपने ही कपड़े पहने थे। इस फिल्म में काम करने के लिए को कुल 11,000 रुपये फीस मिली थी। सलमान खान को आज इंडस्ट्री में पूरे 34 साल हो गए हैं और अब वह एक फिल्म के 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
आमिर खान
आमिर खान ने सबसे पहले 'यादों की बरात' और 'मदहोश' फिल्म में बतौर चाइड आर्टिस्ट काम किया था। हालांकि, बतौर लीड उन्होंने 'कयामत से कयामत तक' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला थीं। फिल्म के लिए उन्हें मात्र 11,000 रुपये मिले थे। अब वह पूरे चार साल बाद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से पड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार लीड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' से की थी। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 51,000 रुपये फीस मिली थी। वह भी इंडस्ट्री के उन्हीं अभिनेताओं में शामिल थे, जो 100 करोड़ से ज्यादा फीस चार्ज करते थे। लेकिन उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपनी फीस घटा दी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के लिए उन्होंने लगभग 60 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।